Create your Account
CG News : 80 करोड़ की फर्जी इनवॉइस, 14 करोड़ की GST चोरी मामले में कारोबारी गिरफ्तार
CG News : रायपुर। कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए माल एवं सेवा कर आसूचना महानिदेशालय (DGGI) रायपुर जोनल यूनिट ने रायपुर में बड़े पैमाने पर जीएसटी चोरी के मामले का खुलासा किया है। विभाग ने संतोष वाधवानी को गिरफ्तार किया है, जो अपने बेटे के नाम पर पंजीकृत मेसर्स विजय लक्ष्मी ट्रेड कंपनी का संचालन कर रहे थे। आरोपी को 29 जनवरी की रात करीब 9 बजे रायपुर से गिरफ्तार किया गया।
जांच में सामने आया है कि आरोपी ने बिना किसी वास्तविक माल या सेवा की आपूर्ति किए फर्जी इनवॉइस के जरिए लगभग 80 करोड़ रुपये का लेनदेन दर्शाया और करीब 14 करोड़ रुपये का अवैध इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) हासिल किया। इस धोखाधड़ी से सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचाया गया।
DGGI रायपुर जोनल यूनिट को मिली विश्वसनीय खुफिया जानकारी और डेटा एनालिटिक्स के आधार पर अधिकारियों ने विस्तृत जांच की। जांच के दौरान आपूर्तिकर्ताओं के बैंक खातों, ई-वे बिल डेटा और अन्य वित्तीय लेन-देन का विश्लेषण किया गया। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी फर्जी इनवॉइस के आधार पर गलत तरीके से ITC का लाभ उठा रहा था।
पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद, चूंकि फर्जी ITC की राशि 5 करोड़ रुपये से अधिक पाई गई, इसलिए आरोपी को CGST अधिनियम 2017 की धारा 69 के तहत गिरफ्तार किया गया। यह अपराध अधिनियम की धारा 132 के अंतर्गत दंडनीय है। गिरफ्तार आरोपी को रायपुर जिला न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बाद में 30 जनवरी की शाम उसे रायपुर सेंट्रल जेल स्थानांतरित किया गया।
DGGI रायपुर जोनल यूनिट ने स्पष्ट किया है कि कर चोरी और अवैध वित्तीय गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। विभाग ने व्यापारियों से जीएसटी नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील करते हुए चेतावनी दी है कि फर्जीवाड़े में संलिप्त पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। मामले में अन्य संभावित सहयोगियों की भूमिका की भी जांच जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : बधुआ डैम मर्डर मिस्ट्री सुलझी, करंट से मौत के बाद दोस्तों ने शव पत्थर से बांधकर डैम में फेंका
- 2. MP Sex Racket : पॉश कॉलोनी में देह व्यापार का भंडाफोड़, उज्बेकिस्तान की महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार
- 3. Bihar: अब बुलेटप्रूफ रेंज रोवर की सवारी करेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 4 गाड़ियां खरीदेगी सरकार
- 4. UP News : फ्लाइंग किस देना पड़ा भारी, नोएडा पुलिस ने कार सवार आरोपी को किया गिरफ्तार, वीडियो वायरल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

