Create your Account
CG Crime : नाले के पास डंप 9 पेटी एमपी की शराब जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार, सरगना फरार
CG Crime : राजनांदगांव। जिले में मोहारा पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नाले के किनारे छिपाकर रखी गई 9 पेटी मध्यप्रदेश निर्मित शराब जब्त की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि पूरे रैकेट का मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया।
मोहारा पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम मोहारा निवासी नंदकिशोर वर्मा उर्फ छोटा कट्टी कोटरीछापर रोड स्थित मुढिया नाला के पास भारी मात्रा में शराब डंप कर अवैध बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके में दबिश दी। पुलिस टीम को मौके पर देखकर वहां मौजूद लोग भागने लगे।
हालांकि घेराबंदी कर पुलिस ने देवव्रत वर्मा, चुम्मन सिन्हा और महेंद्र वर्मा को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान मौके से 9 पेटी अवैध शराब बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान शराब डंप करने वाला मुख्य आरोपी नंदकिशोर वर्मा उर्फ छोटा कट्टी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मध्यप्रदेश से लाई गई शराब जिले में किन इलाकों में खपाई जा रही थी और इस नेटवर्क से और कौन-कौन जुड़े हैं। मामले में आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
Related Posts
More News:
- 1. UP Crime : आगरा का 'दृश्यम' कांड: पति की हत्या के बाद बाथरूम में दफनाया शव, 46 दिन तक राज छिपाती रही पत्नी
- 2. CG News : साड़ी खरीदी विवाद के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदलीं
- 3. Bihar: बिहार में 3,687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती, ये है आवेदन की अंतिम तिथि, क्या होनी चाहिए क्वालिफिकेशन ?
- 4. ICC Women T20 World Cup 2026 Prize Money: महिला टी20 वर्ल्ड कप फाइनल जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बारिश, भारत और पाकिस्तान को मिलेगी इतनी रकम
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

