Create your Account
Budget 2025: नॉर्थ ब्लॉक में कैद हुए वित्त विभाग के अफसर, बजट का ड्राफ्ट तैयार करने वाले अफसरों का शुरु हुआ 'लॉक-इन पीरियड', जानें क्यों करते हैं ऐसा
Budget 2025: नई दिल्ली: केंद्रीय बजट 2025-26 एक फरवरी को पेश किया जाएगा, इससे पहले 24 जनवरी को पारंपरिक हलवा समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की उपस्थिति में शाम 5 बजे नॉर्थ ब्लॉक में होगा। हलवा समारोह बजट की तैयारी में शामिल अधिकारियों के 'लॉक-इन' प्रक्रिया से पहले आयोजित किया जाता है, जिसमें अधिकारियों को बाहरी संपर्क से पूरी तरह अलग कर दिया जाता है। वे नॉर्थ ब्लॉक में रहकर मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर सकते, ताकि बजट का विवरण लीक न हो।
Budget 2025: हलवा समारोह के बाद, बजट दस्तावेज छपाई के लिए भेजे जाते हैं। पिछले साल केंद्रीय बजट 2024-25 के लिए हलवा समारोह 16 जुलाई को हुआ था, और बजट 23 जुलाई को पेश किया गया था।
Budget 2025: संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा और यह चार अप्रैल तक चलेगा। सत्र की शुरुआत में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संबोधित करेंगी, उसके बाद आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा। एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट पेश करेंगी। सत्र का दूसरा चरण 10 मार्च से शुरू होगा।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: मुजफ्फरनगर में छत्तीसगढ़ की बेटियों का डंका: 38वीं जूनियर नेशनल नेटबॉल में जीता कांस्य पदक
- 2. Stock Market Crash: बिकवाली से गिरा भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,800 अंक टूटा, निफ्टी में 550 अंकों की गिरावट
- 3. Kondagaon Maa Danteshwari Temple: छत्तीसगढ़ में है वो स्थान जहां मां दुर्गा ने किया था महिषासुर का वध, जानिए इससे जुड़ी आस्था, इतिहास और पौराणिक कथा
- 4. CG News : खेतों में लगी भीषण आग, 400-500 एकड़ फसल जलकर हुआ खाक, किसानों का भारी नुकसान
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

