Create your Account
Boxing Day Test Ind vs Aus Day 1: पहले दिन का खेल ख़त्म, ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 311 रन, बुमराह ने लिए तीन विकेट
Boxing Day Test Ind vs Aus Day 1: मुंबई/मेलबर्न: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा टेस्ट गुरुवार से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर जारी है। इस सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त हो गया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट के नुकसान पर 311 रन बनाए। स्टीव स्मिथ 68 रन और कप्तान पैट कमिंस आठ रन पर नाबाद हैं।
Boxing Day Test Ind vs Aus Day 1: इस मैच में दोनों टीमों में एक-एक बदलाव देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया ने जोश हेजलवुड के स्थान पर स्कॉट बोलैंड को मौका दिया, जबकि भारत ने शुभमन गिल की जगह वॉशिंगटन सुंदर को शामिल किया। कंगारू टीम की शुरुआत बहुत अच्छी रही और युवा सैम कोंस्टास ने उस्मान ख्वाजा के साथ पहले विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी की। कोंस्टास ने बुमराह को निशाना बनाते हुए अपनी आक्रामक बल्लेबाजी दिखाई और अर्धशतक जमाया। हालांकि, वह रवींद्र जडेजा की गेंद पर एल्बीडब्ल्यू हो गए। कोंस्टास ने 60 रन बनाए, जिसमें छह चौके और दो छक्के शामिल थे।
Boxing Day Test Ind vs Aus Day 1: इसके बाद ख्वाजा ने स्टीव स्मिथ के साथ मिलकर 65 रन की साझेदारी की। ख्वाजा ने टेस्ट क्रिकेट में अपना 27वां अर्धशतक लगाया, लेकिन वह बुमराह की गेंद पर 57 रन बनाकर आउट हो गए। कैमरन हेड को बुमराह ने क्लीन बोल्ड किया, और मिचेल मार्श भी सिर्फ चार रन बना सके, जिन्हें बुमराह ने ही आउट किया। लाबुशेन ने 72 रन की पारी खेली और टेस्ट क्रिकेट में अपना 22वां अर्धशतक पूरा किया। स्मिथ ने 111 गेंदों में 68 रन की नाबाद पारी खेली। भारत की ओर से बुमराह ने तीन विकेट लिए। इसके अलावा, आकाश दीप, जडेजा और सुंदर ने एक-एक विकेट झटके।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : प्रधान आरक्षक का शव घर में फंदे पर मिला, पुलिस महकमे में शोक
- 2. Hyderabad Investor Connect: हैदराबाद इन्वेस्टर कनेक्ट में 10 हजार करोड़ के निवेश का मिला प्रस्ताव, 4,200 करोड़ का डेटा सेंटर निवेश, 250 रोजगार की संभावना, सीएम ने सात कंपनियों को सौंपा आमंत्रण पत्र
- 3. International Yoga Day: योग को जीवनशैली में शामिल करें: रमेन डेका, अंतर्राष्ट्रीय योग शिविर में शामिल हुए राज्यपाल, देखें तस्वीरें
- 4. CG News : मेकाज में जन्मा नन्हा दिग्गज, 5 किलो से अधिक वजन के नवजात ने डॉक्टरों को भी किया हैरान
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

