Create your Account
BMC Elections: बीएमसी चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, प्रमुख दलों के उम्मीदवारों का एलान बाकी
BMC Elections: मुंबई: एशिया की सबसे बड़ी और धनी नगर निकाय बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के चुनाव के लिए मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। बीएमसी का 2025-26 का बजट करीब 74 हजार करोड़ रुपये है, जिसके कारण यह चुनाव राजनीतिक दलों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। 227 वार्डों वाली बीएमसी के लिए मतदान 15 जनवरी को होगा और नतीजे 16 जनवरी को घोषित किए जाएंगे।
BMC Elections: नामांकन 23 से 30 दिसंबर तक भरे जाएंगे, 31 दिसंबर को जांच होगी और 2 जनवरी तक नाम वापसी की अंतिम तिथि है। हालांकि, अधिकांश प्रमुख पार्टियां अभी उम्मीदवारों की सूची और गठबंधन पर अंतिम मुहर नहीं लगा सकी हैं। केवल आम आदमी पार्टी ने अब तक 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है।
BMC Elections: सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर चर्चा जारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाजपा शिवसेना (शिंदे) को 90 सीटें देने को तैयार है, लेकिन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अधिक सीटों की मांग पर अड़े हैं। अजित पवार की एनसीपी गठबंधन में शामिल होगी या अकेले लड़ेगी, इस पर आज फैसला हो सकता है। भाजपा को नवाब मलिक जैसे उम्मीदवारों पर आपत्ति है।
BMC Elections: विपक्षी महाविकास अघाड़ी में भी सीटों पर सहमति नहीं बनी है। शिवसेना (उद्धव) और एमएनएस के गठबंधन की चर्चा चल रही है, लेकिन औपचारिक घोषणा बाकी है। राजनीतिक सरगर्मी बढ़ने के साथ मुंबई की सियासत में नई तस्वीर उभरने वाली है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : जमीन विवाद में विवाहिता को अर्धनग्न कर बाल काटे और जूते-चप्पलों की माला पहनाकर गांव में घुमाया, 11 के खिलाफ जुर्म दर्ज
- 2. Big Accident : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस और ट्रेलर में भिड़ंत, आग लगने से इंदौर के 5 यात्रियों समेत 8 की मौत
- 3. MP News : मुरैना की सबलगढ़ मंडी में लगी भीषण आग, 12 से 14 सब्जी गोदाम जलकर खाक; लाखों का नुकसान
- 4. जगन्नाथ पुरी धाम की अनोखी परंपरा : भगवान जगन्नाथ को क्यों चढ़ाया जाता है ‘बेंत’? जानिए इससे जुड़ा किस्सा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

