Create your Account
भोपाल की सड़कों पर जाम से बेहाल, निर्माण कार्यों ने त्योहारी खरीदारी का रंग किया फीका...
MP News : भोपाल। पूरे साल लोगों की आवाजाही से गुलजार रहने वाला पुराना शहर त्योहारी सीजन में ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझ रहा है। पुराने शहर की मुख्य सड़कों पर किए जा रहे निर्माण कार्य के चलते कहीं रास्ते बंद कर दिए गए हैं, तो कहीं वन- वे होने से वाहन चालक जगह-जगह जाम से जूझ रहे हैं। मुख्य सड़कें बंद होने से लोग गलियों से वाहन निकाल रहे हैं, जिससे यहां से जाम लगा रहा है। इधर पुराने शहर के व्यापारियों का कहना है कि दीपावली के मौके पर सड़क बंद करना व्यापार को प्रभावित कर रहा है।
MP News : रायल मार्केट से हमीदिया रोड तक पीडब्ल्यूडी सड़क बना रहा है, तो 6 नंबर स्टेशन की ओर और डीआईजी बंगले के पास मेट्रो का निर्माण कार्य किया जा रहा है। रॉयल मार्केट से मोतिया तालाब की ओर जाने वाली सड़क पीडब्ल्यूडी बना रहा है। करीब डेढ़ सौ मीटर सड़क बनाने के बाद बंद कर दी गई। इससे पहले गड्ढों से परेशान वाहन चालक और दुकानदार धूल के गुबार से परेशान हैं। यहां धूल उडऩे से लोगों सांस की बीमारी से ग्रसित हो रहे हैं। वहीं रात में अंधेरा होने से हादसे की आशंका बनी रहती है।
MP News : भोपाल टॉकीज चौराहे पर बैरीकेटिंग करने से रोजाना जाम लगा रहा। यहां से आने-जाने वाहन चालकों को नादरा बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन की ओर जाने के लिए सिंधी कॉलोनी, कबाड़ खाना होकर करीब डेढ़ किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। इसके अलावा वाहन चालको अपने घर पहुंचने के लिए गली मोहल्ले से निकलना पड़ रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. PM Modi will interact with CMs tomorrow: पश्चिम एशिया संकट: कल मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे पीएम मोदी, वीडियो कांफ्रेंस से राज्यों की तैयारियों की होगी समीक्षा
- 2. MP News : चलती कार बनी आग का गोला, पत्नी जिंदा जली, डॉक्टर पति बचा, परिजनों ने जताया हत्या का शक
- 3. US-Israel Iran War: ईरान ने USS अब्राहम लिंकन पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें, 3 अमेरिकी सैनिक की मौत, 5 गंभीर, शारजाह, दुबई में मिसाइल के मलबों से पट गई सड़कें
- 4. Tuesday's Horoscope: मंगलवार को किसकी चमकेगी किस्मत? जानिए सभी 12 राशियों का हाल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

