Create your Account
Ban App : केंद्र सरकार ने उल्लू, बिग शॉट्स समेत 40 ऐप्स और वेबसाइट्स पर लगाया बैन, अश्लील कंटेंट पर सख्त कार्रवाई
- Rohit banchhor
- 25 Jul, 2025
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने इन प्लेटफॉर्म्स पर सॉफ्ट पॉर्न और एडल्ट कंटेंट के प्रसार को रोकने के लिए यह कड़ा कदम उठाया है।
Ban App : नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट परोसने वाली 40 ऐप्स और वेबसाइट्स पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिनमें उल्लू, ऑल्ट, बिग शॉट्स, देसीफ्लिक्स, बूमेक्स, नवरसा लाइट और गुलाब जैसे नाम शामिल हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने इन प्लेटफॉर्म्स पर सॉफ्ट पॉर्न और एडल्ट कंटेंट के प्रसार को रोकने के लिए यह कड़ा कदम उठाया है।
बिना मॉडरेशन के अश्लील कंटेंट-
सरकारी सूत्रों के अनुसार, इन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर 'इरॉटिक वेब सीरीज' के नाम पर बिना किसी मॉडरेशन के नग्नता और यौन सामग्री परोसी जा रही थी। इन कंटेंट में कोई स्टोरीलाइन, थीम या सामाजिक संदेश नहीं था, बल्कि इन्हें केवल दर्शकों को आकर्षित करने के लिए बनाया गया था। कई शिकायतों के बाद सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने इनके खिलाफ कार्रवाई की। ये प्लेटफॉर्म्स सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 67 और 67ए, भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 294, और महिलाओं के अश्लील चित्रण (निषेध) अधिनियम, 1986 की धारा 4 का उल्लंघन करते पाए गए।
इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स को निर्देश-
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सभी इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (ISPs) को नोटिफिकेशन जारी कर इन 40 ऐप्स और वेबसाइट्स की सार्वजनिक पहुंच को तत्काल प्रभाव से बंद करने का निर्देश दिया है। सरकार ने स्पष्ट किया कि सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 और सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया नैतिकता कोड) नियम, 2021 के तहत ISPs की जिम्मेदारी है कि वे अवैध सामग्री को हटाएं या उसकी पहुंच को प्रतिबंधित करें।
बैन की गई ऐप्स और वेबसाइट्स की सूची-
प्रतिबंधित प्लेटफॉर्म्स में शामिल हैं- ऑल्ट, उल्लू, बिग शॉट्स ऐप, देसीफ्लिक्स, बूमेक्स, नवरसा लाइट, गुलाब ऐप, कंगन ऐप, बुल ऐप, जलवा ऐप, वाउ एंटरटेनमेंट, लुक एंटरटेनमेंट, हिटप्राइम, फेनेओ, शोएक्स, सोल टॉकिज, अड्डा टीवी, हॉटएक्स वीआईपी, हलचल ऐप, मूडएक्स, नियॉनएक्स वीआईपी, फुगी, मोजफ्लिक्स, ट्राइफ्लिक्स
Related Posts
More News:
- 1. UP Assistant Professor Result: यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर का परीक्षा परिणाम जारी, 3,155 अभ्यर्थी सफल, यहाँ देखें रिजल्ट
- 2. UP News : ललितपुर में बनेगा यूपी का पहला फार्मा पार्क, CM योगी ने दी हजारों युवाओं को रोजगार की सौगात
- 3. CG Promotion News : राज्य प्रशासनिक सेवा के 83 अधिकारियों का प्रमोशन, देखिए सामान्य प्रशासन विभाग का आदेश
- 4. CG Bribery News: पटवारी और बिजली विभाग का बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथ दबोचा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

