Create your Account
गीतांजलि नगर में घर में घुसकर बुजुर्ग महिला से लूट, पुलिस जांच में जुटी
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र के गीतांजलि नगर में एक बुजुर्ग महिला के साथ लूट की घटना सामने आई है। बदमाशों ने घर में घुसकर महिला से लगभग 5 तोला सोने के आभूषण और 15,000 रुपये नकद लूट लिए।
बुजुर्ग महिला के बेटे, बहू और पोता सत्संग के लिए पंजाब गए हुए थे, जिसके कारण वह घर में अकेली थीं। इसका फायदा उठाकर बदमाश तड़के सुबह घर में घुसे और जबरदस्ती महिला के कान की बालियां और हाथ का कंगन छीन लिया। इसके अलावा, आलमारी में रखे 15,000 रुपये नकद भी ले गए।
जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही खम्हारडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ की है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है।
वहीँ दूसरी ओर रायपुर के डूंडा इलाके में बिजली विभाग में पदस्थ एक कर्मचारी के घर लाखों की चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कर्मचारी राधेश्याम प्रेमी, जो वर्तमान में कांकेर में तैनात हैं, उनकी अनुपस्थिति में चोरों ने घर को निशाना बनाते हुए करीब 1 लाख रुपये नकद और 6 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण उड़ा लिए। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य कांकेर में थे। यह मामला मुजगहन थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस अब जांच में जुटी हुई है।

Related Posts
More News:
- 1. MP Crime : पत्नी को गोली मारने के बाद पति ने खुद को भी उड़ाया, बेटी बनी वारदात की चश्मदीद
- 2. UP: यूपी के 47 लाख बिजली उपभोक्ताओं को झटका, बिना बताए बढ़ा दिया गया लोड, सब्सिडी और बिल दोनों पर असर
- 3. share-market-3-july:लगातार तीसरे दिन बाजार में रौनक, मुनाफावसूली के बावजूद सेंसेक्स 261 अंक उछला, IT और रियल्टी शेयरों में हरियाली, जानें निफ्टी का हाल
- 4. Axar Patel : T20 क्रिकेट में अक्षर पटेल ने बनाया नया रिकॉर्ड, 100 विकेट लेने वाले बने पहले भारतीय स्पिनर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.