Create your Account
Agra: आगरा में निर्माणाधीन मकान की बेसमेंट दीवार गिरी, मलबे में दबे 7 लोग, दो की मौत
Agra: आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। नमक मंडी क्षेत्र के अंतर्गत बिजकौली गांव में निर्माणाधीन मकान के बेसमेंट की दीवार अचानक गिर गई, जिससे वहां मौजूद सात लोग मलबे में दब गए। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
Agra: मिली जानकारी के अनुसार, गांव निवासी जोध सिंह अपने मकान का निर्माण करा रहे थे, जिसमें नीचे बेसमेंट बनाया गया था। बताया जा रहा है कि बेसमेंट की दीवारों के बीच खाली हिस्से में मिट्टी भरकर उसमें पानी छोड़ा गया था। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोग दीवार के सहारे बैठे हुए थे। अचानक मिट्टी के दबाव और नमी के कारण दीवार भरभराकर गिर पड़ी और सभी लोग मलबे में दब गए।
Agra: हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को मलबे से बाहर निकाला। सभी घायलों को पहले बाह स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया। इलाज के लिए ले जाते समय हीरालाल और योगेश की रास्ते में ही मौत हो गई।
Agra: सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बेसमेंट की खुदाई बिना सुरक्षा इंतजामों के की जा रही थी। प्रशासन ने मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। हादसे के बाद गांव में शोक और दहशत का माहौल है।
Related Posts
More News:
- 1. Mahakaal Darshan: उज्जैन के राजा बाबा महाकाल के घर बैठे करें दर्शन, देखें Live
- 2. Horoscope for Monday: ग्रहों की चाल बताएगी कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार का दिन, पढ़ें अपना राशिफल
- 3. Mahakaal Darshan: सोमवार की शुरुआत करें बाबा महाकाल के दर्शन के साथ, यहां देखें लाइव
- 4. Raipur City News: मरीन ड्राइव पर अब लगेगा पार्किंग शुल्क, शहर में शुरू हुआ विरोध, महापौर बोलीं- रेस्टोरेंट में खाने वालों...
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

