Create your Account
MP Accident : ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
MP Accident : सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। बरगवां थाना क्षेत्र के गोंदवाली इलाके में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दंपति को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया।
मृतकों की पहचान बलराम साकेत और उनकी पत्नी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक से जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे ट्रेलर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दंपति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए।
हादसे की खबर मिलते ही बरगवां पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। ग्रामीणों के विरोध और चक्काजाम के कारण कुछ समय तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। पुलिस ने समझाइश के बाद जाम खुलवाया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
Related Posts
More News:
- 1. UPSC CSE Final Result 2025: यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप, 958 अभ्यर्थियों का चयन, 180 बनेंगे IAS
- 2. LPG Cylinder Price Hike रसोई तक पहुंची ईरान-इजराइल जंग की आग! घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपए की बढ़ोतरी, यहां देखें नए रेट
- 3. RCB vs SRH IPL 2026 : बेंगलुरु ने जीता टॉस, हैदराबाद की पहले बैटिंग; देखें प्लेइंग इलेवन
- 4. MP News : मातृभूमि की रक्षा की लिए रानी अवंतीबाई का बलिदान सदियों तक रहेगा अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

