Create your Account
ACCIDENT NEWS: बड़ा हादसा : यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 36 यात्रियों की मौत, पुलिस-प्रशासन राहत कार्य में जुटा, मुख्यमंत्री ने दुःख व्यक्य किया
- Rohit banchhor
- 04 Nov, 2024
ACCIDENT NEWS: बड़ा हादसा : यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 36 यात्रियों की मौत, पुलिस-प्रशासन राहत कार्य में जुटा, मुख्यमंत्री ने दुःख व्यक्य किया
ACCIDENT NEWS: उत्तराखंड। उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आर ही है। यहां अल्मोड़ा जिले में यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 36 यात्रियों के मरने की खबर सामने आ रही हैं। वहीं कई यात्री घायल हुए हैं। जिला प्रशासन के मुताबिक हादसे में अब तक 36 यात्रियों की मौत की पुष्टि की जा रही है। घटना मरचूला इलाके में हुई है। हादसे की जानकारी के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम रेस्क्यू आपरेशन चलाकर घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है।
ACCIDENT NEWS: जानकारी के उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में हुए इस हादसे के बाद हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यात्रियों सें भरी बस के खाई में गिरने की सूचना मिलते ही सल्ट पुलिस और जिला प्रशासन ने बचाव कार्य शुरू कर दिया। रामनगर और अल्मोड़ा जिलों से एंबुलेंस घटना स्थल के लिए रवाना की गयी। रामनगर और सुशीला तिवारी अस्पताल में घायलों के उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।इसके अलावा एसडीआरएफ की टीम भी बचाव कार्य के लिए हादसे वाली जगह के लिए रवाना हो गई है।
ACCIDENT NEWS: गढ़वाल-रामनगर रूट पर सल्ट तहसील के मारचूला में कूपी गांव के पास बस खाई में गिरी है। बताया जा रहा है कि यात्रियों को लेकर बस आज सोमवार 4 नवंबर की सुबह रवाना हुई थी। अल्मोडा के एसपी देवेंद्र पिंचा के मुताबिक हादसे में अभी तक 36 यात्रियों की मौत हो चुकी है। मगर हादसे में गंभीर रूप से घायलों की हालत काफी नाजुक है, ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। रेस्कू आपरेशन जारी है,लोगो को बचाने के लिये पुलिस-प्रशासन की टीम जुटी हुई है। वहीं इस हादसे पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है।
ACCIDENT NEWS: एक्स पर अपने पोस्ट में सीएम धामी ने लिखा….”जनपद अल्मोड़ा के मार्चुला में हुई दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना में यात्रियों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआण् जिला प्रशासन को तेजी के साथ राहत एवं बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। घटनास्थल पर स्थानीय प्रशासन एवं SDRF की टीमें घायलों को निकालकर उपचार के लिए निकटतम स्वास्थ्य केंद्र तक पहुँचाने हेतु तेजी से कार्य कर रही हैं.आवश्यकता पड़ने पर गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट करने के लिए भी निर्देश दिए हैं।”
Related Posts
More News:
- 1. CG News : जंगल में चीतल का शिकार पड़ा भारी, मांस पकाते वक्त 7 शिकारी वन विभाग के हत्थे चढ़े
- 2. Ali Khamenei Funeral: ईरान में अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की शुरुआत, धर्मगुरुओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि, 9 जुलाई को होगा सुपुर्द-ए-खाक
- 3. UP News : उत्तर प्रदेश में आम महोत्सव-2026 का शुभारंभ : CM योगी बोले- देश के कुल उत्पादन में 26 प्रतिशत योगदान
- 4. WhatsApp के Username फीचर से बढ़ेगी धोखाधड़ी! सरकार ने मांगा जवाब
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

