Create your Account
Breaking: डॉक्टर का कोट पहनकर AIMS में घुसी महिला, मौका मिलते ही कर गई ये कमाल
- Pradeep Sharma
- 04 Apr, 2025
नई दिल्ली। दिल्ली के एम्स (AIIMS) हॉस्टल में खुद को डॉक्टर बताकर एक महिला ने गहनों की चोरी कर ली। पुलिस ने 43 साल की इस महिला को गिरफ्तार कर लिया है। वह गाजियाबाद की रहने वाली है और पहले एक निजी अस्पताल में लैब असिस्टेंट के तौर पर
नई दिल्ली। दिल्ली के एम्स (AIIMS) हॉस्टल में खुद को डॉक्टर बताकर एक महिला ने गहनों की चोरी कर ली। पुलिस ने 43 साल की इस महिला को गिरफ्तार कर लिया है। वह गाजियाबाद की रहने वाली है और पहले एक निजी अस्पताल में लैब असिस्टेंट के तौर पर काम कर चुकी है।
AIIMS: महिला ने मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा और साइंस में ग्रेजुएशन किया है। पुलिस के मुताबिक, वह डॉक्टर का सफेद कोट पहनकर एम्स परिसर में घूमती थी और ऐसे हॉस्टल कमरों में जाती थी जिनके दरवाजे खुले रहते थे।
AIIMS: ऐसे खुला मामला
AIIMS: दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी अंकित चौहान ने बताया कि महिला बिना किसी को शक हुए हॉस्टल में घुस जाती थी और चोरी कर लेती थी। 27 मार्च को एक डॉक्टर ने हौज खास थाने में शिकायत दी कि उसकी दो सोने की चेन, एक कड़ा, एक अंगूठी, एक जोड़ी बालियां, 20,000 रुपये और 700 मलेशियन रिंगिट चोरी हो गए हैं।
AIIMS: कीमती गहनों का शौक
AIIMS: पुलिस ने एम्स के 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी, जिसमें महिला को अलग-अलग कमरों के पास घूमते हुए पाया गया। टेक्नोलॉजी की मदद से पुलिस ने महिला के स्कूटर की पहचान की और गाजियाबाद के ब्रिज विहार इलाके से उसे गिरफ्तार कर लिया।
AIIMS: महिला के पास से चोरी किए गए गहने, 4,500 रुपए और स्कूटर बरामद हुआ है। पूछताछ में महिला ने माना कि उसे कीमती गहनों का शौक है और वह पहले भी इस तरह की चोरी कर चुकी है।
Related Posts
More News:
- 1. CM Thalapathy Vijay : मुख्यमंत्री थलपति विजय का बड़ा ऐलान : जन्म लेने वाले हर बच्चे को मिलेगी सोने की अंगूठी, नई योजना की शुरुआत
- 2. NEET UG Re-Exam 2026 : NEET री-एग्जाम में फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा, 30 लाख में ‘डॉक्टर’ बनाने का सौदा, 24 गिरफ्तार
- 3. ICC: आईसीसी ने किए बड़े बदलाव, कोचिंग नियमों से लेकर पिंक बॉल ट्रायल तक कई फैसलों को मंजूरी, जानें क्या क्या बदला
- 4. Raipur City News: सुबह-सुबह बुलडोजर लेकर पहुंचे निगम अफसर, सेंट पॉल स्कूल में निर्माणाधीन भवन ध्वस्त, पुलिस बल तैनात
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

