Create your Account
62 वर्षीय पूर्व विधायक ने रचाई 25 वर्षीय युवती से शादी, सोशल मीडिया पर वायरल, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
Bihar News : बेगूसराय। शादी का मौसम हो और कोई अनोखी शादी सुर्खियों में न आए, ऐसा कम ही होता है। इस बार बिहार के 62 वर्षीय पूर्व विधायक राम बालक सिंह ने अपनी दूसरी शादी से सबका ध्यान खींच लिया है। उन्होंने 25 वर्षीय युवती से विवाह रचाकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल मचा दी है।
Bihar News : बता दें कि पूर्व विधायक और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के पूर्व नेता राम बालक सिंह ने यह शादी बेगूसराय जिले के गढ़पुरा स्थित हरी गिरी धाम में की। यह विवाह सादगी के साथ मंदिर में संपन्न हुआ। हालांकि, इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे यह खबर हर किसी की जुबां पर छा गई है। राम बालक सिंह, समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर के पूर्व विधायक और जदयू के वरिष्ठ नेता रह चुके हैं। पार्टी ने उन्हें अनुशासनहीनता के चलते बाहर का रास्ता दिखा दिया था। अब उनकी शादी ने एक बार फिर उन्हें सुर्खियों में ला दिया है।
Bihar News : सोशल मीडिया पर बधाई और ट्रोलिंग दोनों-
राम बालक सिंह की दूसरी शादी पर सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा है। कुछ लोग उन्हें उनके नए जीवन की शुरुआत पर बधाई दे रहे हैं। वहीं, कई लोग उनकी उम्र और उनके फैसले को लेकर उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। शादी का वीडियो वायरल होते ही राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
Bihar News : नवविवाहित जोड़े की चर्चा-
पूर्व विधायक ने जिस युवती से शादी की है, वह खगड़िया जिले की रहने वाली है। लड़की की उम्र 25 वर्ष है, जो पूर्व विधायक की उम्र के आधे से भी कम है। इस शादी को लेकर कई लोगों ने सवाल उठाए हैं, जबकि कुछ ने इसे उनका निजी मामला बताते हुए समर्थन भी किया है।
Related Posts
More News:
- 1. Raigarh Tamanar Violence: तमनार हिंसा का मास्टरमाइंड राजेश मरकाम गिरफ्तार, भीड़ को उकसाने और महिला TI की पिटाई के मामले में थी पुलिस को तलाश
- 2. Raipur City News: अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह कल, स्पीकर डॉ रमन सिंह होंगे चीफ गेस्ट
- 3. CG Crime : आत्महत्या का ड्रामा रचकर बेटे और मां ने छिपाया कत्ल, 48 घंटे में पुलिस ने खोला राज
- 4. Foreign Secretary Vikram Misri: विदेश सचिव विक्रम मिसरी के कार्यकाल को मिला विस्तार, आदेश जारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

