Create your Account
रावण दहन कार्यक्रम के दौरान युवक को आया हार्ट अटैक, एसीपी ने सीपीआर देकर बचाई जान
भोपाल। राजधानी भोपाल के पुराने शहर स्थित छोला दशहरा मैदान पर रावण दहन के कार्यक्रम के दौरान एक युवक को अचानक सीने में दर्द होने लगा और हार्ट अटैक आ गया। मौके पर ड्यूटी कर रहे एसीपी अजय तिवारी की सूझबूझ के चलते युवक की जान बच गई। दरअसल छोला दशहरा मैदान में रावण दहन कार्यक्रम के दौरान एसीपी अजय तिवारी ने सीपीआर देकर एक युवक की जान बचाई। वह अचानक गिरकर बेहोश हो गया था।
ड्यूटी पर तैनात एसीपी तिवारी ने बताया कि भीड़ के बीच युवक अचानक गिर गया था। उसे हार्ट अटैक आया था। ऐसे में आठ मिनट सीपीआर देने पर उसे होश आया। इसके बाद परिजन के साथ उसे अस्पताल रवाना कर दिया। युवक को परिजनों ने अस्पताल में एडमिट करवाया है जहां उसका इलाज जारी है फिलहाल भोपाल पुलिस में पदस्थ एसीपी अजय तिवारी द्वारा युवक को दिए गए सीपीआर की चारों ओर चर्चा है और लोग उनकी प्रशंसा कर रहे हैं।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : डैम का एक हिस्सा टूटा, कई गांवों में घुसा पानी, राहत और बचाव कार्य जारी
- 2. New Schemes in Delhi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली की बेटियों को देंगी होली की सौगात, दिल्ली लखपति बिटिया योजना समेत इन चार योजनाओ का करेंगी शुभारंभ
- 3. CG Crime : फिल्मी अंदाज़ में लूट, चेन छीनी, बैंक में गिरवी रख लिया लोन, दो शातिर गिरफ्तार
- 4. LPG Crisis India: 5 दिन बाद कमर्शियल LPG सिलेंडर की सप्लाई शुरू, सरकार बोली- घबराकर बुकिंग न करें
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

