Create your Account
Yash Dayal: IPL 2026 से पहले RCB के यश दयाल को बड़ा झटका, पॉक्सो कोर्ट ने अग्रिम जमानत खारिज की, जाना पड़ सकता है जेल Yash
Dayal: जयपुर: आईपीएल चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के तेज गेंदबाज यश दयाल को जयपुर की पॉक्सो कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। जयपुर महानगर प्रथम की पॉक्सो कोर्ट-3 ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी, जिससे उनकी गिरफ्तारी की आशंका बढ़ गई है। जज अलका बंसल ने फैसले में कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा नहीं लगता कि आरोपी को झूठे आरोपों में फंसाया गया है। जांच में अब तक यश दयाल की भूमिका सामने आई है और उनसे पूछताछ बाकी है, इसलिए इस स्तर पर जमानत देना उचित नहीं।
Yash Dayal: मामला जुलाई 2025 में जयपुर के सांगानेर सदर थाने में दर्ज हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि यश दयाल ने क्रिकेट करियर बनाने का झांसा देकर और भावनात्मक दबाव बनाकर नाबालिग होने पर ढाई साल तक बार-बार दुष्कर्म किया। घटनाएं जयपुर व कानपुर के होटलों में हुईं। पुलिस ने पीड़िता के मोबाइल से चैट, फोटो, वीडियो, कॉल रिकॉर्ड और होटल स्टे के सबूत जब्त किए हैं, जो पॉक्सो एक्ट के तहत महत्वपूर्ण हैं।
Yash Dayal: यश दयाल के वकील कुणाल जैमन ने दावा किया कि मुलाकातें केवल सार्वजनिक स्थानों पर हुईं, पीड़िता ने खुद को बालिग बताया और पैसे लिए, लेकिन कोर्ट ने इन दलीलों को खारिज कर दिया। यश के पास अब हाईकोर्ट जाने का विकल्प बचा है। इस मामले से यश का क्रिकेट करियर खतरे में है।
Related Posts
More News:
- 1. Parliament Budget Session Live: प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के दौरान विपक्षी सांसदों ने राज्यसभा से वॉकआउट किया
- 2. Bihar: अब बुलेटप्रूफ रेंज रोवर की सवारी करेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 4 गाड़ियां खरीदेगी सरकार
- 3. UP News : तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी, दो लोगों की मौत
- 4. IND vs ENG U19 Final: अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत ने जीता टॉस, इंग्लैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Charlene
January 08, 2026 at 11:01 AM
Потрясающе, сайт — очень информативный. http://www.google.ru/url?q=https://elki.site/kupit-zhivuyu-elku/pikhta-frazer
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

