Create your Account
WPL 2026: कल से शुरू होगा विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का जलवा, MI और RCB के बीच पहला मुकाबला, जानें शेड्यूल और Live Streaming की पूरी जानकारी
WPL 2026: नई दिल्ली: महिला क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का आगाज शुक्रवार 9 जनवरी से होने जा रहा है और इस बार टूर्नामेंट अपने चौथे सीजन में और भी ज्यादा रोमांच, प्रतिस्पर्धा और स्टार पावर के साथ लौट रहा है। देश-विदेश की दिग्गज महिला क्रिकेटर खिताब की दौड़ में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए मैदान में उतरेंगी। टूर्नामेंट का पहला ही मैच फैंस के लिए हाई-वोल्टेज होने वाला है।
WPL 2026: पहला मुकाबला
महिला प्रीमियर लीग 2026 का ओपनिंग मैच मुंबई इंडियंस महिला और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला टीम (MI W vs RCB W) के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला नवी मुंबई में आयोजित होगा। मैच की शुरुआत शाम 7:30 बजे (IST) से होगी, जबकि टॉस शाम 7 बजे किया जाएगा।
WPL 2026: लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग
भारतीय दर्शक इस रोमांचक मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। वहीं, मोबाइल और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध रहेगी।
WPL 2026: अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के लिए प्रसारण इस प्रकार रहेगा – ऑस्ट्रेलिया: फॉक्स क्रिकेट, कायो स्पोर्ट्स इंग्लैंड: स्काई स्पोर्ट्स दक्षिण अफ्रीका: सुपरस्पोर्ट अमेरिका: विलो टीवी
WPL 2026: मुंबई इंडियंस और आरसीबी की टीमें-
MI- हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नैट साइवर-ब्रंट, हेले मैथ्यूज, अमनजोत कौर, जी. कमलिनी, अमेलिया केर, शबनीम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, सजना सजीवन, राहिला फिरदौस, निकोला केरी, पूनम खेमनार, त्रिवेणी वशिष्ठ, नल्ला रेड्डी, सैका इशाक, मिल्ली इलिंगवर्थ।
RCB- स्मृति मंधाना (कप्तान), ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, जॉर्जिया वोल, नादिन डी क्लर्क, राधा यादव, लॉरेन बेल, लिन्से स्मिथ, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, ग्रेस हैरिस, गौतमी नाइक, प्रथ्योषा कुमार, डी. हेमलता, सयाली सतघरे।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे, युवती समेत दो गिरफ्तार
- 2. Bijapur Naxalite encounter: बीजापुर मुठभेड़ में नक्सली कमांडर उधम सिंह मारा गया, सर्च ऑपरेशन जारी
- 3. Sansad Budget Session Live: संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा शुरू, कुछ ही देर में बोलेंगे राहुल
- 4. MP News : किसान कल्याण वर्ष–2026: मध्यप्रदेश में किसानों की आय बढ़ाने का बड़ा रोडमैप, खेत से बाजार तक बदलेगी तस्वीर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

