Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
Virat Kohli Premanand Maharaj: रिटायरमेंट के बाद पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंचे विराट कोहली, देखें वीडियो
Virat Kohli Premanand Maharaj: वृंदावन: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेट स्टार विराट कोहली मंगलवार को उत्तर प्रदेश के वृंदावन पहुंचे। टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद विराट, अपनी पत्नी अनुष्का के साथ स्वामी प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के आश्रम पहुंचे और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें स्वामी जी कपल को भगवद् ज्ञान दे रहे हैं।
Virat Kohli Premanand Maharaj: यह दूसरा मौका है जब अनुष्का और विराट ने स्वामी प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया। इससे पहले जनवरी 2025 में वे अपने बच्चों, वामिका और अकाय, के साथ आश्रम गए थे। उस दौरान स्वामी जी और कपल दोनों भावुक हो गए थे। इस बार वे बिना बच्चों के आश्रम पहुंचे। वीडियो में अनुष्का स्वामी जी से सवाल करती नजर आ रही हैं, “बाबा, क्या भगवान का नाम लेने से सारी चिंताएं दूर हो जाती हैं और भगवद् की प्राप्ति हो जाती है?” जवाब में स्वामी जी कहते हैं, “पूरा। यह हम अपने जीवन के अनुभव से कहते हैं।”
Virat Kohli Premanand Maharaj: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अनुष्का और विराट को वृंदावन में एक स्थानीय कैब में साधारण सफेद कपड़ों और मास्क पहने देखा गया। वे कार से उतरकर जल्दी आश्रम की ओर जाते दिखे। एक्स पर आश्रम के हैंडल से साझा वीडियो में स्वामी जी के साथ उनकी बातचीत ने फैंस का ध्यान खींचा।
Related Posts
More News:
- 1. CBSE की तीन-भाषा नीति को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, पूर्व मंत्री ने दायर की याचिका
- 2. CG Crime : अफेयर के शक में बाउंसर के आंख में मिर्च पावडर डालकर उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार
- 3. CG News: मैनपाट में पीलिया से पांच मौतें, स्वास्थ्य विभाग ने लगाया कैंप
- 4. TMC Congress Merger: 'बेबुनियाद अफवाहें...', कांग्रेस ने TMC के विलय की अटकलों को किया खारिज
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

