Create your Account
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबियत बिगड़ी, एम्स में भर्ती
नई दिल्ली: भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (73 साल) को रविवार तड़के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार, उन्हें बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद सुबह करीब 2 बजे अस्पताल लाया गया। फिलहाल, उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और वह चिकित्सकीय निगरानी में हैं।
उपराष्ट्रपति धनखड़ को एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. राजीव नारंग की देखरेख में क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) में रखा गया है। डॉक्टरों का एक विशेष ग्रुप उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी कर रहा है।
इस घटना की जानकारी मिलते ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तुरंत धनखड़ के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल की और एम्स पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: सुशासन का पाठ सीखने कल IIM में लगेगी मंत्रियों की क्लास, दो दिवसीय चिंतन शिविर में तकनीकी नवाचार और विकास पर होगी चर्चा
- 2. Ram Mandir: राम मंदिर ट्रस्ट में पहली बार बनेगा CEO, दान, प्रशासन और श्रद्धालुओं की व्यवस्था संभालेंगे अधिकारी
- 3. Harmanpreet Kaur : हरमनप्रीत कौर ने रचा नया इतिहास, इंटरनेशनल क्रिकेट में 9000 रन पूरे करने वाली बनीं तीसरी भारतीय महिला
- 4. Delhi News : दिल्ली को मिलीं 300 नई इलेक्ट्रिक बसें, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी; तीन नए बस डिपो का हुआ उद्घाटन
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

