Create your Account
UP News : भाईदूज पर छाया मातम, चाइनीज मांझे से कटी युवक की गर्दन, पत्नी के सामने तोड़ा दम
- Rohit banchhor
- 23 Oct, 2025
पत्नी के सामने ही युवक की गर्दन मांझे से कट गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
UP News : शाहजहांपुर। भाईदूज के शुभ दिन पर खुशियों की जगह मातम छा गया, जब एक चाइनीज मांझे ने एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे के रोजा थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जहां पत्नी के सामने ही युवक की गर्दन मांझे से कट गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
बता दें कि मृतक अपनी पत्नी को लेकर भाईदूज पर टीका करवाने ससुराल जा रहा था। जैसे ही वे हांडा पुल के पास पहुंचे, अचानक आकाश से लटकता चाइनीज मांझा उसकी गर्दन में लिपट गया। मांझे की धार इतनी तेज थी कि कुछ ही सेकंड में उसकी गर्दन से खून का फव्वारा निकल पड़ा और युवक बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा।
पत्नी ने चीखते हुए राहगीरों से मदद की गुहार लगाई, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। भयावह दृश्य देखकर पत्नी सदमे से बेहोश हो गई, वहीं कुछ देर बाद मौके पर पहुंची युवक की मां रो-रोकर बेसुध हो गई।
प्रतिबंध के बावजूद बाजारों और छतों पर चाइनीज मांझे की खुलेआम बिक्री और इस्तेमाल प्रशासन की लापरवाही को उजागर करता है। हर साल इन घातक मांझों से कई लोगों की जान जाती है, लेकिन कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सीमित रह जाती है।
Related Posts
More News:
- 1. Air India: A350 में तकनीकी गड़बड़ी: लंदन जा रही एअर इंडिया फ्लाइट 7 घंटे बाद दिल्ली वापस लौटी
- 2. MP Accident : ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में दो स्कूली छात्रों की मौत, परीक्षा देकर लौट रहे थे घर
- 3. Pendari Sterilization Scandal: पेंडारी नसबंदी कांड में 11 साल बाद फैसला, डॉ. गुप्ता को 2 साल की सजा, ऑपरेशन में लापरवाही से हो गई थी 15 महिलाओं की मौत
- 4. Kuldeep-Vanshika Grand Reception: कुलदीप-वंशिका का ग्रैंड रिसेप्शन : आशीर्वाद देने पहुंचे CM योगी, क्रिकेट सितारों का लगा जमवाड़ा, परोसा गया शुद्ध शाकाहारी खाना
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

