Create your Account
UP News : पटाखा मार्केट में लगी भीषण आग, 65 दुकानें जलकर राख, मची भगदड़
UP News : फतेहपुर: सदर कोतवाली थाना क्षेत्र में महात्मा गांधी परास्नातक महाविद्यालय परिसर में स्थित पटाखा मंडी में रविवार दोपहर करीब 12.30 बजे भीषण आग लग गई। आगजनी के कारण लगभग 65 पटाखा दुकानें पूरी तरह से जलकर राख हो गईं। आग के दौरान कई धमाके भी हुए, जिससे आसपास का इलाका दहशत में आ गया और लोगों में भगदड़ मच गई।
UP News : जानकारी के अनुसार, इस पटाखा मार्केट में दोपहर के समय लोग खरीदारी करने आए थे। अचानक एक दुकान में आग लगने के बाद यह आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग और धमाकों की वजह से कई लोग घायल भी हुए हैं।
UP News : मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए मौजूद थीं, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि दमकल की एक गाड़ी खराब होने के कारण आग पर नियंत्रण पाने में देरी हुई। अधिकारियों ने आग फैलने के कारणों की जांच शुरू कर दी है और प्रभावित दुकानदारों को राहत प्रदान करने की कवायद शुरू कर दी गई है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : CGBSE 12वीं हिंदी पेपर लीक का आरोप, परीक्षा से पहले वायरल हुए सवाल, पुलिस और साइबर सेल में FIR दर्ज
- 2. MP News : किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम, 2 मार्च को कृषि कैबिनेट में मिलेगी होली की सौगात
- 3. UP Accident : 2 रोडवेज बसों और ट्रक की भिड़ंत में 3 की मौत, 30 से अधिक घायल
- 4. बिग ब्रेकिंग: Naxal Papa Rao Surrender: 25 लाख इनामी कमांडर पापा राव 17 नक्सलियों के साथ करेगा सरेंडर, सीएम ने कहा- ये मोदी के संकल्प की सफलता
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

