Breaking News
Malamaal Weekly 2 : 20 साल बाद लौटेगी सुपरहिट कॉमेडी फिल्म, प्रियदर्शन बना रहे हैं ‘मालामाल वीकली 2’
MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में की सौजन्य भेंट
Raipur City News: रायपुर में चेकिंग के दौरान एक्टिवा की डिक्की से 75 लाख कैश बरामद,आजाद चौक का मामला
UP News : सीएम योगी का निर्देश : होली से पहले कर्मचारियों का वेतन भुगतान सुनिश्चित करने के आदेश जारी
UP Yamanashi Deal : 200 सीईओ के साथ यूपी आएंगे यामानाशी के गवर्नर, ग्रीन हाइड्रोजन पर हुआ अहम समझौता
CG Police Transfer : होली से पहले पुलिस महकमे में फेरबदल, 9 निरीक्षक और 2 उपनिरीक्षकों के हुए तबादले
Share Market: आईटी शेयरों में खरीदारी से बाजार में तेजी, सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,567 के पार
Share Market: दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सपाट होकर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी मामूली बढ़त, देखें
CG Breaking: बिलासपुर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर पहुंचे एसपी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
CG Crime : पड़ोसी ने एक ही परिवार पर किया हमला, मां-बेटे और नाती को उतारा मौत के घाट, 2 की हालत नाजुक
Vijay-Rashmika Wedding : विजय-रश्मिका की शाही शादी कन्फर्म, जानें वेडिंग टाइटल नेम क्यों रखा VIROSH?
Create your Account
MP News : किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम, 2 मार्च को कृषि कैबिनेट में मिलेगी होली की सौगात
MP News : भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार किसानों की आय और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए लगातार नए नवाचार कर रही है। राज्य सरकार ने वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में घोषित किया है, जिसके तहत कृषि, पशुपालन, सहकारिता, उद्यानिकी, उद्योग सहित 17 विभागों को एक साथ जोड़कर किसानों को बाग से बाजार तक लाभ पहुंचाने की व्यापक योजना तैयार की गई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि 2 मार्च को बड़वानी जिले के जनजातीय अंचल में पहली बार कृषि कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें किसानों को होली से पहले विशेष सौगात दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने वाली योजनाओं और नवाचारों को लगातार बढ़ावा दे रही है।
MP News : मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि मध्यप्रदेश सरकार विश्व के महान शासक सम्राट विक्रमादित्य के जीवन और आदर्शों पर आधारित कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है और इस संबंध में उन्होंने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से भी चर्चा की है।
MP News :मुख्यमंत्री ने भोपाल गैस त्रासदी का जिक्र करते हुए कहा कि लगभग 40 वर्ष पहले हुई इस भीषण दुर्घटना में 25 हजार से अधिक लोगों की मृत्यु हुई थी। राज्य सरकार ने यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री में जमा जहरीले कचरे का सफल निष्पादन कराया है और अब वहां 87 एकड़ भूमि पर गैस त्रासदी स्मारक, साइंस पार्क, कन्वेंशन सेंटर, आधुनिक प्रयोगशाला और राष्ट्रीय अनुसंधान केंद्र स्थापित करने की योजना है।
MP News : मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश नक्सलवाद के खिलाफ संघर्ष में सफल हुआ है और राज्य को नक्सल गतिविधियों से काफी हद तक मुक्त कर दिया गया है। बालाघाट क्षेत्र में नक्सलवाद के प्रभाव को देखते हुए वहां बैगा महोत्सव आयोजित करने की योजना भी बनाई जा रही है।
MP News : स्वास्थ्य क्षेत्र में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देशभर में सर्वाइकल कैंसर रोकथाम के लिए राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है, जिसके तहत मध्यप्रदेश की 8 लाख से अधिक बालिकाओं का नि:शुल्क टीकाकरण किया जाएगा। 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को यह टीका लगाकर उन्हें गंभीर बीमारी से बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
MP News : मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश देश का प्रमुख कृषि राज्य है और यहां रबी, खरीफ तथा ग्रीष्मकालीन फसलों का अच्छा उत्पादन होता है। प्रदेश दलहन उत्पादन में अग्रणी है और गेहूं उत्पादन में देश में दूसरे स्थान पर है। सोयाबीन, मूंगफली, उड़द, मसूर और तुअर जैसी फसलों का भी बड़े पैमाने पर उत्पादन किया जाता है। सरकार प्राकृतिक खेती, जैविक खेती और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को बढ़ावा देकर किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दे रही है।
MP News : मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार जनजातीय संस्कृति के संरक्षण के लिए भगोरिया उत्सव को राजकीय पर्व के रूप में मना रही है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा जे पी को प्रदेश की योजनाओं की जानकारी दी और उन्हें उज्जैन स्थित बाबा महाकाल के दर्शन के लिए आमंत्रित किया।
Related Posts
More News:
- 1. Israel-Iran war: इजरायल-ईरान युद्ध में भारत के स्टैंड पर PM मोदी ने बुलाई CCS की बैठक, मिडिल-ईस्ट तनाव पर होगा मंथन
- 2. Operation Epic Fury: खामेनेई की मौत पर कश्मीर में प्रदर्शन, ईरान के सुप्रीम लीडर की तस्वीर लेकर सड़कों पर उतरे लोग
- 3. Raipur City News : डॉ.किरण घनश्याम आहूजा पर कुत्ता चोरी का आरोप,गुर्गों के साथ पहुंच गर्भवती महिला से की मारपीट
- 4. PV Sindhu: दुबई में फंसी पीवी सिंधू का नया वीडियो आया सामने, बोलीं- 'इंटरसेप्शन की आवाजें अब भी गूंज रहीं…'
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

