Create your Account
UP News : एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई, 20 हजार की रिश्वत लेते ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार
UP News : सीतापुर। उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई लगातार जारी है। बदायूं के बाद अब सीतापुर जिले में टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम विकास अधिकारी आलोक कुमार गोस्वामी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
बता दें कि बिसवां ब्लॉक में तैनात अधिकारी ने क्षेत्र में हुए निर्माण कार्यों के बकाया भुगतान के बदले 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित ने 26 सितंबर को इसकी शिकायत एंटी करप्शन विभाग में दर्ज कराई थी। शिकायत की पुष्टि के बाद टीम ने गुरुवार को ट्रैप योजना बनाई और जैसे ही अधिकारी ने रिश्वत की रकम जेब में रखी, टीम ने मौके पर दबिश देकर उसे पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान अधिकारी की जेब से चिह्नित किए गए 20 हजार रुपये बरामद हुए। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर स्थानीय कोतवाली ले जाया गया, जहाँ उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : महानदी पुल के नीचे मिली युवक की लाश, सुसाइड नोट के संकेत पर भी पुलिस को हत्या का शक
- 2. India LPG Shortage: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारतीय जहाजों को मिलेगा सुरक्षित रास्ता, ईरान बोला- इंडिया हमारा दोस्त,थोड़ी देर में बड़े समझौते का ऐलान
- 3. Raipur City Crime : खिलौनों की आड़ में नशे का कारोबार, 676 नशीली गोलियों और चाकू के साथ दो गिरफ्तार
- 4. Bihar News: बिहार में राज्यसभा चुनाव से पहले विधानसभा को मिली बम से उड़ाने की धमकी, 16 मार्च को होना है चुनाव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

