Create your Account
UP News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की दी शुभकामनाएं, कहा- रउवा सब पर छठी मईया के कृपा बनल रहे
UP News : लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छठ पूजा के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। छठ पूजा आज यानी 25 अक्टूबर से आरंभ होकर 28 अक्टूबर मंगलवार को समाप्त होगी। इस पावन पर्व पर सीएम योगी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से लोगों को विशेष संदेश दिया।
UP News : सीएम ने भोजपुरी में कहा, “रउवा सब पर छठी मइया के कृपा बनल रहे, परिवार खातिर कठिन व्रत रखे वाली माता आ बहिन लोगन के हमरे तरफ से विशेष मंगलकामना… जय छठी मइया!”
UP News : सीएम योगी ने आगे कहा कि छठ महापर्व सूर्य उपासना और लोक आस्था का महापर्व है। यह पर्व केवल धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं बल्कि प्रकृति, श्रद्धा और अनुशासन का एक अनुपम संगम भी है। उन्होंने सभी से यह भी अपील की कि सूर्य उपासना के माध्यम से जीवन में प्रकाश, ऊर्जा और संतुलन बनाए रखें।
UP News : सीएम योगी ने अपने संदेश में कहा, “छठी मइया की कृपा से सभी अपने संकल्प में सफल हों। स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि से परिपूर्ण जीवन पाएं। यह महान परंपरा पीढ़ी दर पीढ़ी जारी रहे। जय छठी मइया।”
UP News : इस संदेश के माध्यम से मुख्यमंत्री ने छठ पर्व के महत्व और उसकी सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक महत्ता को भी उजागर किया। छठ पूजा के दौरान सूर्य और छठी मैया की उपासना कर परिवार और समाज में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि का संदेश दिया जाता है।
UP News : छठ पर्व पर पूरे प्रदेश में श्रद्धालुओं द्वारा घाटों पर विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है और सीएम योगी ने सभी से इस पावन पर्व को उत्साह और भक्ति भाव से मनाने की कामना की।
Related Posts
More News:
- 1. Ranveer Allahbadia-Kunal Kamra: रणवीर अल्लाहबादिया के पोस्ट पर भड़के कुणाल कामरा, कमेंट में लिखा- ‘अच्छा इंसान बनने का दिखावा बंद करो’
- 2. MP News : सड़क किनारे बाइक के नीचे मिली युवक की लाश, संदिग्ध मौत से इलाके में मचा हड़कंप
- 3. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता
- 4. UP News : गड्ढे की वजह से एम्बुलेंस में लगा झटका, ब्रेन डेड महिला को आ गया होश; अंतिम संस्कार की थी तैयारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

