Create your Account
UP News : आठ लोगों से भरी नाव डूबी, सात को निकाला बाहर, एक की मौत
UP News : गोरखपुर। जिले के झंगहा थाना क्षेत्र के करही घाट पर शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ, जब आठ लोगों को लेकर जा रही नाव गोर्रा नदी में अचानक पलट गई। इस हादसे में जोगिया गांव निवासी 14 वर्षीय कृष्णा चौबे पुत्र मदनेश चौबे की मौत हो गई, जबकि बाकी सात लोगों को ग्रामीणों ने किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
UP News : जानकारी के अनुसार, नाव करही से बरही की ओर जा रही थी। नदी के बीचोंबीच नाव अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। नाव में कुल आठ लोग सवार थे, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल थे। मृतक कृष्णा अपने पिता के साथ नाव पर सवार था। हादसे के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और पिता किसी तरह बच गए, लेकिन बेटे को नहीं बचा सके। बताया गया है कि कृष्णा अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था, जिसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
UP News : हादसे की सूचना मिलते ही गांव वाले और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना की जानकारी पाकर पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में सहायता की।
Related Posts
More News:
- 1. Bihar Accident : पुल की रेलिंग तोड़ 20 फीट नीचे नदी में गिरी कार, मेले से लौट रहे 4 दोस्तों की दर्दनाक मौत
- 2. Ranveer Allahbadia-Kunal Kamra: रणवीर अल्लाहबादिया के पोस्ट पर भड़के कुणाल कामरा, कमेंट में लिखा- ‘अच्छा इंसान बनने का दिखावा बंद करो’
- 3. Diego Garcia: ईरान ने हिंद महासागर में यूके के डिएगो गार्सिया बेस पर दागीं मिसाइलें, भारत के पड़ोस तक पहुंची जंग की आग
- 4. CG News : NH पर शराब के नशे में बर्थ-डे सेलिब्रेशन: कार की छत पर काटा केक, ओवरब्रिज किया जाम, लड़की समेत 4 गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

