Create your Account
Unique Wedding : दो दुल्हन, एक दूल्हा!" तेलंगाना में अनोखी शादी, एक ही मंडप में दो प्रेमिकाओं से रचाई शादी
- Rohit banchhor
- 29 Mar, 2025
यह मामला सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा और दोनों दुल्हनें सात फेरे लेते नजर आ रहे हैं।
Unique Wedding : तेलंगाना। तेलंगाना के आसिफाबाद जिले के गुमनूर गांव में एक ऐसी शादी हुई, जिसने सभी को हैरान कर दिया। यहां सूर्यदेव नाम के एक शख्स ने एक ही दिन, एक ही मंडप में दो लड़कियों लाल देवी और झलकारी देवी से शादी रचा ली। यह मामला सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा और दोनों दुल्हनें सात फेरे लेते नजर आ रहे हैं।
Unique Wedding : दूल्हे सूर्यदेव ने बताया कि उसे दोनों लड़कियों से गहरा प्यार था और वह किसी एक को चुनने में असमर्थ था। जब उसने इस बारे में दोनों प्रेमिकाओं से बात की, तो वे भी उसे छोड़ने को तैयार नहीं थीं। आखिरकार, तीनों ने सहमति से शादी (Marriage) करने का फैसला किया। हैरानी की बात यह है कि परिवार वालों ने भी कोई आपत्ति नहीं की और शादी (Marriage) के कार्ड पर भी दोनों दुल्हनों के नाम छपे थे।
Unique Wedding : सोशल मीडिया पर मचा बवाल, कुछ लोगों ने उठाए सवाल-
इस अनोखी शादी (Marriage) के वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब वायरल हो रहे हैं। कुछ लोग इसे "प्रेम की जीत" बता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि यह समाज के नियमों के खिलाफ है। हालांकि, शादी (Marriage) में शामिल हुए लोगों का कहना है कि सभी की सहमति से यह फैसला लिया गया, इसलिए इसमें गलत कुछ नहीं है।
A Tribal married two women at a time as for tradition and culture in kumrambheem Asifabad district.#Telangana @XpressHyderabad @NewIndianXpress pic.twitter.com/tLA9I0c0V0
— TNIE Raju reddy (@rajareddy_TNIE) March 28, 2025
Related Posts
More News:
- 1. Vivo-Dixon: भारत में स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगा बढ़ावा, डिक्सन-वीवो की पार्टनरशिप को सरकार की मंजूरी
- 2. Brendon McCullum: बैजबॉल युग का अंत! ब्रेंडन मैकुलम अब नहीं होंगे इंग्लैंड टेस्ट टीम के कोच, ECB ने किया बड़ा बदलाव
- 3. Sai Cabinet Meeting: मानसून सत्र से पहले साय कैबिनेट की बैठक 8 को, कई अहम मुद्दों पर चर्चा
- 4. मेक्सिको की जीत का जश्न मातम में बदला, दम घुटने से दो लोगों की मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

