Create your Account
UK News: चमोली में हेलंग डैम साइट पर भारी भूस्खलन, पहाड़ धंसने से अफरा-तफरी, मजदूरों ने दौड़कर बचाई जान
UK News: नैनीताल: उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ में हेलंग क्षेत्र में शुक्रवार सुबह टीएचडीसी की विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना साइट पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सुबह करीब 11 बजे डैम की डाइवर्जन साइट पर काम कर रहे 200 मजदूरों के बीच उस समय हड़कंप मच गया, जब पहाड़ का बड़ा हिस्सा अचानक टूटकर नीचे गिर पड़ा। मलबे और पत्थरों के गिरने से चार मजदूरों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। गनीमत से कोई जनहानि नहीं हुई।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें चट्टानें गिरती और मजदूर भागते दिख रहे हैं। लगातार बारिश के कारण कमजोर हुए पहाड़ों से इलाके में दहशत है। हादसे के बाद तहसील प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया।
उत्तराखंड के चमोली में जोशीमठ के हेलंग में निर्माणाधीन बिजली कंपनी THDC की ठेकेदार कंपनी HCC की साइट में 11 बजे के बाद पहाड़ टूटा,चार मजदूरों के घायल होने की सूचना,पुलिस मौके के लिए रवाना हो चुकी है,लेकिन प्रशासन अभी मौके पर नही पहुंच पाया है. pic.twitter.com/TAUYBBCoyZ
Related Posts
More News:
- 1. CG News: अबूझमाड़ के जंगल में नक्सल डंप बरामद, नारायणपुर में बीएसएफ को मिली बड़ी सफलता
- 2. Mamata Banerjee : मैं हारी नहीं हूं, इस्तीफा नहीं दूंगी…., ममता बनर्जी ने किया ऐलान, सियासी हलचल तेज
- 3. IPL 2026 : बेंगलुरु से छिनी फाइनल की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा खिताबी मुकाबला, आखिरी वक्त पर क्यों बदला शेड्यूल, जानें पूरी कहानी
- 4. CG Police Transfer : 10 थाना प्रभारी हुए इधर से उधर, कई थानों में नए चेहरे तैनात, देखें लिस्ट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

