Create your Account
UK: भूमि विवादों के शीघ्र निपटारे के लिए एक माह का विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश
UK: देहरादून: उत्तराखंड में लंबित भूमि विवादों के तेजी से समाधान के लिए राज्य सरकार ने एक महीने का विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन और पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ को सभी जिलों में इस अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए हैं। अभियान का लक्ष्य एक माह के भीतर सभी लंबित मामलों का निपटारा कर उन्हें शून्य स्तर तक लाना है। मुख्य सचिव प्रत्येक सप्ताह अभियान की प्रगति की समीक्षा करेंगे।
UK: मुख्यमंत्री ने कहा कि भूमि विवाद आम नागरिकों की रोजमर्रा की समस्याओं से जुड़े होते हैं और इनसे कानून-व्यवस्था तथा सामाजिक सौहार्द पर नकारात्मक असर पड़ता है। सरकार की प्राथमिकता है कि इन विवादों का पारदर्शी, न्यायसंगत और शीघ्र समाधान हो। संवेदनशील मामलों पर विशेष ध्यान देने के साथ किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
UK: अभियान को सफल बनाने के लिए तहसील स्तर पर उप जिलाधिकारी (एसडीएम) की अध्यक्षता में समितियां गठित की जाएंगी। इनमें संबंधित पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) और चकबंदी विभाग के अधिकारी सदस्य होंगे। इस समन्वय से प्रशासनिक, राजस्व और पुलिस स्तर पर मिलकर विवादों का प्रभावी निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा।
Related Posts
More News:
- 1. Bihar: अब बुलेटप्रूफ रेंज रोवर की सवारी करेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 4 गाड़ियां खरीदेगी सरकार
- 2. CG News : SECL खदान में दर्दनाक हादसा, 170 फीट गहरी खाई में गिरा ग्रामीण, मौके पर मौत
- 3. Usman Tariq Bowling Action Controversy: भारत के खिलाफ ‘ट्रंप कार्ड’ समझे जा रहे उस्मान तारिक के बॉलिंग ऐक्शन पर उठे सवाल, अंपायर ने बताई पूरी सच्चाई
- 4. IND vs SA Warm-up Match : भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, ईशान-अभिषेक क्रीज पर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

