Create your Account
निर्माणाधीन इमारत में दर्दनाक हादसा: पानी की टंकी साफ करते उतने 5 मजदूरों की मौत....
मुंबई। दक्षिण मुंबई के नागपाड़ा इलाके में रविवार को एक दुखद घटना सामने आई, जहां एक निर्माणाधीन इमारत में पानी की टंकी की सफाई के दौरान पांच मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। यह हादसा डिमटीमकर रोड पर स्थित बिस्मिल्लाह स्पेस बिल्डिंग में दोपहर करीब 12:30 बजे हुआ। सूचना मिलते ही बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) और स्थानीय पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।
एक अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने बताया कि पांच मजदूर टंकी की सफाई के लिए उसमें उतरे थे, लेकिन इस दौरान ऑक्सीजन की कमी के कारण वे बेहोश हो गए। घटना की जानकारी वहां मौजूद अन्य लोगों ने दमकल विभाग को दी। दमकल कर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पांचों मजदूरों को टंकी से बाहर निकाला और उन्हें सरकारी जेजे अस्पताल ले जाया गया।
हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दम घुटने को मौत का कारण माना जा रहा है। घटनास्थल पर सुरक्षा मानकों की जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि हादसे के पीछे लापरवाही या कोई अन्य कारण जिम्मेदार था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मृतकों के परिजनों को सूचित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : डायल-112 पर कॉल करने के बाद कुएं में कूदा स्कूल सफाईकर्मी, मौत से फैली सनसनी
- 2. Bhutan Refuses E20 Petrol From India: भूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, बड़ी वजह भी आई सामने !
- 3. CG News : वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो बाघों और पैंगोलिन की खाल का जखीरा बरामद, दो संदिग्ध गिरफ्तार
- 4. CG Transfer : नगरीय प्रशासन विभाग में बड़ा फेरबदल, 122 अधिकारियों-कर्मचारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

