Create your Account
रायपुर में आज शाम नहीं आएगा पानी, 32 टंकियों से नहीं होगी पानी की आपूर्ति, ये क्षेत्र होंगे प्रभावित
रायपुर: रायपुर नगर निगम के फिल्टर प्लांट की 1400 एमएम व्यास की रॉ वाटर पाइपलाइन में भाठागांव चौक के पास लीकेज की मरम्मत के कारण 4 मार्च की शाम को शहर की 32 ओवरहेड टंकियों से पानी की सप्लाई बंद रहेगी।
कार्यपालन अभियंता नरसिंग फरेंद्र ने बताया कि मरम्मत कार्य के लिए लगभग 10 घंटे का शटडाउन लिया जाएगा। इससे 150 एमएलडी क्षमता के 28 और 80 एमएलडी क्षमता के 4 ओवरहेड टैंकों में शाम को पानी का भराव नहीं हो सकेगा।
इसके चलते मंगलवार शाम को इन टंकियों से जलापूर्ति नहीं होगी। प्रभावित क्षेत्रों में भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डीडीनगर, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, अवंति विहार, मोवा, सड्डू, रामनगर, कचना, जोरा, भनपुरी नया, रायपुरा, बैरनबाजार नया, देवेंद्र नगर नया, संजय नगर और मोतीबाग जैसे इलाके शामिल हैं। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद 5 मार्च की सुबह से जलापूर्ति सामान्य हो जाएगी। नगर निगम ने नागरिकों से इस दौरान पानी का संयमित उपयोग करने की अपील की है।
Related Posts
More News:
- 1. india secures fertiliser supplies: होर्मुज से सुरक्षित निकले यूरिया-डीएपी से लदे 15 जहाज, किसानों के लिए राहत वाली खबर, गैस सप्लाई भी पूरी तरह बहाल
- 2. CG News: नकटी में विधायक कॉलोनी का कोई प्रस्ताव नहीं, कांग्रेस ने फैलाया फेक नैरेटिव: अनुराग सिंहदेव, बलौदाबाजार जैसी घटना दोहराने की कोशिश
- 3. UP News : CM योगी का बड़ा ऐलान : कुशीनगर को मिलेगी बेहतर एयर कनेक्टिविटी, जेवर और गया से जोड़ने की तैयारी
- 4. CG News : हाईटेंशन तार के चपेट में आने से 6 मवेशियों की मौत, गांव में मचा हड़कंप
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

