Create your Account
हाथी ने मचाया तांडव, फसल को पहुंचाया नुकसान, पूरी रात दहशत में रहे ग्रामीण
- VP B
- 03 Aug, 2024
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में विद्युत व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण कई बार हाथी से सामना हो जाता है,
कोरबा: वन मंडल कोरबा के छातापाठ गांव में एक दंतैल हाथी ने आधी रात को तांडव मचाया। हाथी ने गांव में पहुंचकर सब्जी-भाजी की फसल को पूरी तरह से चौपट कर दिया, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल पैदा हो गया। भयभीत ग्रामीणों ने पूरी रात डर में गुजारी। ग्रामीणों के अनुसार, एक सप्ताह से यह दंतैल हाथी इस इलाके में घूम रहा है और अपनी हरकतों से गांववालों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। एक परिवार के प्राण संकट में पड़ गए जब हाथी उनके घर के पास आ पहुंचा। असुरक्षा की भावना के चलते उन्होंने पूरी रात जागकर बिताई।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में विद्युत व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण कई बार हाथी से सामना हो जाता है, जिससे कभी भी बड़ी घटना घट सकती है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तीन ग्रामीण परिवारों के घरों का सर्वेक्षण किया और नुकसान का आकलन कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। वन विभाग आसपास के गांवों में मुनादी कर रहा है ताकि लोग सतर्क रहें और किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
Related Posts
More News:
- 1. MP Cabinet : मोहन कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, करोड़ों की फोर लेन को स्वीकृति, गेहूं पर बोनस मंजूर
- 2. MP Crime : पड़ोसन से इश्क की भनक लगने पर डॉक्टर पति ने बीवी को जिंदा जलाया, फिर हत्या को हादसा बताने रची खौफनाक साजिश
- 3. CG News : तरबूज-ककड़ी के बीच छुपी थी अफीम की फसल, झारखंड का आरोपी हिरासत में
- 4. Modi Statement Lok Sabha on West Asia Crisis: थोड़ी ही देर में लोकसभा में पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी देंगे बयान, कल की थी CCS की बैठक
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

