Create your Account
Tamil Nadu Accident: तमिलनाडु में दो बसों की आमने सामने भिड़ंत, 11 की मौत, 40 से अधिक घायल; CM स्टालिन ने जताया शोक
Tamil Nadu Accident: नई दिल्ली: तमिलनाडु के शिवगंगा जिले में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो बसों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और करीब 40 यात्री घायल हो गए। यह दुर्घटना तिरुप्पत्तूर के पास कुम्मानगुडी रोड पर हुई। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। घटना के समय एक बस तिरुप्पुर से कराईकुड़ी की ओर जा रही थी, जबकि दूसरी बस कराईकुड़ी से दिन्दिगुल की तरफ बढ़ रही थी।
Tamil Nadu Accident: शिवगंगा जिले के पुलिस अधीक्षक शिव प्रसाद ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भयावह थी कि दोनों बसों का आगे का हिस्सा बुरी तरह कुचल गया और कई यात्रियों की मौत मौके पर ही हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत शिवगंगा जिला अस्पताल भेजा गया, जहां कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Tamil Nadu Accident: हादसे के बाद मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायलों को तत्काल सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए और मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान की जाए। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : सौतन बनी कातिल, आधी रात सोते समय गला रेतकर की हत्या, महिला गिरफ्तार
- 2. Jailer 2 Release Date: रजनीकांत की 'जेलर 2' की रिलीज डेट का ऐलान, धमाकेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
- 3. MP Crime : दोस्त की पत्नी को भगा ले गया बड़ा भाई, रंजिश में आरोपियों ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, दो गिरफ्तार
- 4. 'बम बम भोले' और 'हर हर महादेव...के साथ रवाना हुआ Amarnath Yatra 2026 का पहला जत्था, 57 दिन चलेगी पवित्र यात्रा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

