Create your Account
शिवराज ने पत्नी के साथ कन्याओं के पखारे पैर, भोजन कराकर लिया आशीर्वाद
भोपाल। अष्टमी नवमी के पर्व पर मामा के घर भोपाल में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह चौहान ने कन्या भोज का आयोजन किया। इस मौके पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धर्मपत्नी साधना सिंह चौहान के साथ कन्याओं का पैर पाखर कर उनका आशीर्वाद लिया।

इस मौके पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज जब बेटियों के साथ आरती की, देवी मां की पूजा की, बेटियों की आरती उतारी बेटियों की आरती उतारते समय मुझे और साधना को लग रहा था जैसे हम साक्षात् देवी मां की आरती कर रहे हो और बेटियों को भोजन कराया तो लग रहा था जैसे साक्षात मां ही भोजन कर रहीं हो।
-1728652623.jpeg)
उन्होंने संपूर्ण देश 9 दिन तक श्रद्धा और भक्ति के भाव में डूबा था।हमने भक्ति भाव से भरकर देवी मां की पूजा की और आज मां से यही प्रार्थना है वह सब पर कृपा और आशीर्वाद की वर्षा सदैव करती रहें। देवी मां की पूजा हमने बेटियों की पूजा करके की, बेटियां देवी का ही रूप हैं। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दुर्गा सप्तशती में माता कहती हैं की समस्त बेटियां, स्त्रियां मेरा ही अंश है और इसलिए संपूर्ण देशवासियों से मेरी प्रार्थना है की बेटी का आदर करें, सम्मान करें।

मंत्री ने कहा कि कुछ घटनाएं आहत करती है मन को उद्वेलित करती हैं और पूरा समाज हमारा शर्मसार हो जाता है। आज संकल्प लेने का समय है कि हम मन वचन कर्म से बेटियों की पूजा करेंगे,उनका आदर करेंगे, बहनों का सम्मान करेंगे, समाज में उनका उचित स्थान देंगे।

Related Posts
More News:
- 1. Russia will not sell petrol to any country: 1 अप्रैल से रूस किसी भी देश को नहीं बेचेगा पेट्रोल, खाड़ी संकट लंबा खींचा तो रूक जाएगी दुनिया की रफ्तार ?
- 2. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सृष्टि आरंभ उत्सव का किया शुभारंभ : गायक विशाल मिश्रा की प्रस्तुति, ड्रोन शो, लेजर शो और भव्य आतिशबाजी ने बांधा समां
- 3. MP: 'साहब, कस्टडी में ही फेरे करा दो...' भोपाल में मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन पहुंच गई थाने
- 4. Breaking News: धर्म बदलते ही खत्म हो जाएगा अनुसूचित जाति का दर्जा, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.