Create your Account
Shilpa Shetty and Raj Kundra Fraud: शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर 60 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, EOW में FIR दर्ज
Shilpa Shetty and Raj Kundra Fraud: मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा एक बार फिर विवादों में हैं। आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने उनके खिलाफ 60.4 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। यह मामला उनकी बंद हो चुकी कंपनी बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ा है। जुहू पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसे बाद में राशि के आकार के कारण ईओडब्ल्यू को हस्तांतरित कर दिया गया।
Shilpa Shetty and Raj Kundra Fraud: शिकायतकर्ता दीपक कोठारी, जो लोटस कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज के निदेशक हैं, ने दावा किया कि राजेश आर्य ने उन्हें शिल्पा और राज से मिलवाया। कंपनी में 87.6% शेयर रखने वाले शिल्पा और राज ने कथित तौर पर 75 करोड़ रुपये के लोन की मांग की, जिसे बाद में निवेश के रूप में राजी किया गया। कोठारी ने 2015 में 60.43 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए, लेकिन मासिक रिटर्न और मूलधन का भुगतान नहीं हुआ। 2016 में शिल्पा ने निदेशक पद छोड़ दिया, और 2017 में कंपनी के खिलाफ दिवालियापन की कार्यवाही शुरू हुई।
Shilpa Shetty and Raj Kundra Fraud: शिल्पा के वकील ने आरोपों को निराधार बताकर खारिज किया और कानूनी कार्रवाई की बात कही। मामले की जांच जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. Mahakaal Darshan: सोमवार की शुरुआत करें बाबा महाकालेश्वर के दिव्यदर्शन के साथ, देखें लाइव
- 2. T20 WC Final IND vs NZ: कल खेला जाएगा T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल, भारत और न्यूजीलैंड होंगे आमने सामने, जानें किस टीम का पलड़ा है भारी
- 3. MP News : चलती कार बनी आग का गोला, पत्नी जिंदा जली, डॉक्टर पति बचा, परिजनों ने जताया हत्या का शक
- 4. Naxalites Surrender : ओडिशा में माओवाद को बड़ा झटका, 63 लाख के इनामी 11 नक्सलियों ने किया सरेंडर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

