Create your Account
Share Market: शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी दिन गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर खुले
Share Market: मुंबई: घरेलू शेयर बाजार ने हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन कमजोरी के साथ शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 219 अंक टूटकर 81,414.02 पर आ गया, जबकि निफ्टी 53.6 अंक की गिरावट के साथ 24,780 पर कारोबार कर रहा था। इससे पहले गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी देखी गई थी, जब उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद प्रमुख सूचकांक हरे निशान पर बंद हुए थे।
Share Market: गुरुवार को बाजार में रही तेजी दो दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल देखा गया। यह तेजी अमेरिकी अदालत के उस फैसले के बाद आई, जिसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पारस्परिक टैरिफ को रोका गया, जिससे वैश्विक बाजारों में सकारात्मक माहौल बना। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 320.70 अंक यानी 0.39% चढ़कर 81,633.02 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 504.57 अंक या 0.62% की बढ़त के साथ 81,816.89 तक पहुंचा था। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 81.15 अंक या 0.33% की वृद्धि के साथ 24,833.60 पर बंद हुआ था।
Related Posts
More News:
- 1. UP: यहां फिर बदला स्कूल खुलने का समय, बीएसए ने जारी किया आदेश, जानिए अब कब लगेंगी कक्षाएं
- 2. CG News : मवेशियों से फसल को बचाने के लिए खेत में बिछाए करंट वाले तार, चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत
- 3. UK: बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की कथित हेराफेरी के आरोप, मंदिर समिति ने दिए जांच के आदेश
- 4. MP News : मुरैना की सबलगढ़ मंडी में लगी भीषण आग, 12 से 14 सब्जी गोदाम जलकर खाक; लाखों का नुकसान
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

