Create your Account
Sex Racket : मसाज की आड़ में चल रहा गंदा धंधा, स्पा सेंटरों पर पुलिस ने मारा छापा, 5 लड़कियां और 6 युवक गिरफ्तार
- Rohit banchhor
- 25 Oct, 2025
पुलिस ने मौके से 5 लड़कियां और 6 युवक को गिरफ्तार कर अपने कब्जे में लिया।
Sex Racket : मथुरा। कोतवाली के डैम्पियर नगर क्षेत्र के विकास मार्केट में मसाज की आड़ में चल रहे अवैध धंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया। सीओ सिटी आशना चौधरी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम ने शुक्रवार शाम दोनों स्पा सेंटरों पर छापेमारी की। पुलिस ने मौके से 5 लड़कियां और 6 युवक को गिरफ्तार कर अपने कब्जे में लिया।
साथ ही स्पा सेंटरों से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। गिरफ्तार युवतियों में उड़ीसा, सिक्किम, भरतपुर और बंगाल के रहने वाले शामिल हैं। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से ग्रीन बॉडी स्पा और हैप्पी बॉडी स्पा सेंटरों पर मसाज की आड़ में अवैध गतिविधि चल रही थी।
सटीक सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने दोनों सेंटरों पर कार्रवाई की। पूछताछ जारी है और स्पा सेंटर संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
Related Posts
More News:
- 1. Om Birla: अविश्वास प्रस्ताव पर ओम बिरला: लोकतंत्र में मजबूत विपक्ष जरूरी, प्रधानमंत्री भी संसद के नियमों से ऊपर नहीं
- 2. US: युद्ध के विरोध में इस्तीफा देने वाले अमेरिकी अधिकारी के खिलाफ एफबीआई ने शुरू की जांच, खुफिया जानकारी लीक करने का लगाया आरोप
- 3. ICC T20 Rankings: वर्ल्ड कप के बाद इन खिलाड़ियों की ICC रैंकिंग में लम्बी छलांग, ईशान - वरुण नंबर- 2, संजू को 18 स्थान का फायदा
- 4. Fanny Utagushimanindhe: डेब्यू में चमकी नाइजीरिया की 15 साल की ये महिला क्रिकेटर, 65 गेंदों में ठोक डाले नाबाद 111 रन
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

