Create your Account
सागर धनखड़ हत्याकांड: पहलवान सुशील कुमार को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मिली नियमित जमानत
नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने जूनियर पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड में पहलवान सुशील कुमार को नियमित जमानत दे दी है। सुशील को मई 2021 में इस मामले में गिरफ्तार किया गया था और इससे पहले जुलाई 2023 में घुटने की सर्जरी के लिए उन्हें सात दिन की अंतरिम जमानत मिली थी।
यह घटना 4 मई, 2021 की है, जब दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम की पार्किंग में संपत्ति विवाद को लेकर सुशील कुमार और उनके साथियों ने सागर धनखड़ व उनके दोस्तों पर जानलेवा हमला किया था।
इस हमले में घायल सागर की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। सागर धनखड़ पूर्व जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियन थे। पुलिस के मुताबिक, 5 मई की रात सुशील और उनके सहयोगियों ने सागर की बेरहमी से पिटाई की, जिसमें चार अन्य पहलवान भी घायल हुए थे। इस मामले में 13 लोगों को आरोपी बनाया गया, जिसमें हरियाणा के सोनीपत निवासी 22 वर्षीय दहिया भी शामिल हैं, जिन्हें 10 जून को गिरफ्तार किया गया था।
दिल्ली पुलिस ने हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, डकैती और आपराधिक साजिश जैसे गंभीर आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की थी। घटना का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें सुशील और उनके साथी पिटाई करते दिखे थे। इस हत्याकांड ने सुशील के करियर को पूरी तरह बर्बाद कर दिया।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : फोटो को लेकर विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
- 2. MP News : मुरैना की सबलगढ़ मंडी में लगी भीषण आग, 12 से 14 सब्जी गोदाम जलकर खाक; लाखों का नुकसान
- 3. Friday's Horoscope: शुक्रवार को इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, माता महालक्ष्मी की रहेगी कृपा, जानिए मेष से मीन तक का हाल
- 4. CG Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और एक सब-इंस्पेक्टर के हुए तबादले
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

