Create your Account
RCB Finalise Two Venues For IPL 2026: RCB ने इन दो मैदानों को बनाया अपना होम ग्राउंड, चिन्नास्वामी में नहीं खेलेंगे मुकाबले
RCB Finalise Two Venues For IPL 2026: बेंगलुरु। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अपने आईपीएल 2026 के घरेलू मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं खेलेगी। टीम ने इस बार अपने होम ग्राउंड के रूप में नवी मुंबई और रायपुर के स्टेडियमों को चुना है। सूत्रों के अनुसार, RCB नवी मुंबई के डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में 5 और रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में 2 मैच खेलेगी।
RCB Finalise Two Venues For IPL 2026: इस निर्णय का कारण पिछले साल RCB की IPL जीत परेड के दौरान हुई जानलेवा भगदड़ है। उस घटना में 11 लोगों की मौत हो गई थी और 50 से अधिक लोग घायल हुए थे। इसके बाद से चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोई अंतरराष्ट्रीय या बड़े क्रिकेट इवेंट आयोजित नहीं किया गया है।
RCB Finalise Two Venues For IPL 2026: टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, RCB ने फ्रेंचाइजी अधिकारियों और संबंधित प्रशासन के साथ हुई बैठकों के बाद नया होम वेन्यू तय किया है। इस बीच राजस्थान रॉयल्स (RR) अपने घरेलू मैच पुणे स्थित महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) स्टेडियम में खेलेगी। पिछले साल IPL चेयरमैन अरुण धूमल ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) में चुनाव न होने पर RR से होम वेन्यू की मेजबानी छीने जाने की संभावना जताई थी।
RCB Finalise Two Venues For IPL 2026: कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) और राज्य सरकार लगातार बैठकें कर रहे हैं, ताकि चिन्नास्वामी स्टेडियम में फिर से बड़े क्रिकेट इवेंट आयोजित किए जा सकें। हालांकि, दिसंबर में सुरक्षा कारणों से राज्य सरकार ने विजय हजारे ट्रॉफी के मैच स्टेडियम में आयोजित करने की अनुमति नहीं दी थी, जिसके बाद मैच BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में शिफ्ट कर दिए गए।
RCB Finalise Two Venues For IPL 2026: जस्टिस जॉन माइकल डी’कुन्हा आयोग की रिपोर्ट में भी एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम को बड़ी भीड़ वाले आयोजनों के लिए “बेहद असुरक्षित” बताया गया है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : व्यापारी से दुर्व्यवहार पर गिरी गाज, पोड़ी थाना प्रभारी लाइन अटैच
- 2. X Outage: एक्स और इंस्टाग्राम में एक साथ आउटेज, लाखों यूजर्स परेशान
- 3. Share Market Today: ट्रंप की टैरिफ कटौती से शेयर बाजार में तूफान, सेंसेक्स में 2500 अंक तो निफ्टी में 700 की तेजी
- 4. MP News : इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे, युवती समेत दो गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

