Create your Account
Raja Raghuvanshi Murder Case: मेघालय में राजा रघुवंशी की हत्या की जांच तेज!, भाई ने की आरोपियों के एनकाउंटर की मांग
Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर: इंदौर के व्यापारी राजा रघुवंशी की मेघालय में हत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस जोर-शोर से लगी है। मंगलवार, 17 जून को मेघालय पुलिस ने मुख्य आरोपी सोनम और बाकी आरोपियों को सोहरा के क्राइम सीन पर ले जाया। पुलिस यह जानना चाहती है कि 23 मई को राजा की हत्या कैसे हुई।
#WATCH | Indore, MP | Raja Raghuvanshi murder case | As Meghalaya SIT takes accused Sonam to the crime spot, Raja Raghuvanshi's brother, Vipin, says," Meghalaya Police is working well to deliver justice to Raja....If I come face to face with her (Sonam), I will ask her why she… pic.twitter.com/Z33zn6lfQG
राजा के भाई विपिन ने कहा, “पुलिस अच्छा काम कर रही है, पर इतनी जांच की क्या जरूरत? सीधे आरोपियों का एनकाउंटर कर दो!” विपिन ने यह भी कहा कि अगर वह सोनम से मिलेंगे, तो पूछेंगे, “तूने मेरे भाई को क्यों मारा? उसकी क्या गलती थी? उसे छोड़ देती, मारने की क्या जरूरत थी?”
वहीँ राजा के दूसरे भाई सचिन ने कहा, “सोनम की वजह से मेघालय की बदनामी हुई। उसने टूरिज्म को नुकसान पहुंचाया। उसे उम्रकैद की सजा मिलनी चाहिए।” सचिन भी सोनम से यही सवाल पूछना चाहते हैं कि उसने राजा को क्यों मारा।
#WATCH | Indore | Raja Raghuvanshi's brother Sachin says," I am very satisfied with the investigation being done by Meghalaya Police. Meghalaya was defamed due to Sonam Raghuvanshi. I appeal to the government to award life imprisonment until death to Sonam." pic.twitter.com/rmS2cOx8uI
पुलिस ने बताया कि राजा का शव 2 जून को एक घाटी में मिला था। सोनम, उसके प्रेमी राज और तीन अन्य लोग गिरफ्तार हैं। पुलिस अब क्राइम सीन को दोबारा बनाकर सच जानने की कोशिश कर रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Axar Patel : T20 क्रिकेट में अक्षर पटेल ने बनाया नया रिकॉर्ड, 100 विकेट लेने वाले बने पहले भारतीय स्पिनर
- 2. Mahakaal Darshan: उज्जैन के राजा बाबा महाकाल के करें दिव्य दर्शन, देखें लाइव
- 3. RRB जयपुर ने जारी किया ग्रुप-डी PET का शेड्यूल, इतने जुलाई से होगी परीक्षा
- 4. Iceland Cricket-Gautam Gambhir: भारत की हार के बाद आइसलैंड क्रिकेट का तंज, कोच गौतम गंभीर का फिर उड़ाया मजाक, पोस्ट वायरल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

