Raipur City News : केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव पहुंचे रायपुर, कहा- केंद्र ने वन्य प्राणियों की सुरक्षा संरक्षण संवर्धन के लिए कर रही अनेकों कार्य...
- Rohit banchhor
- 12 Aug, 2024
Raipur City News : रायपुर। केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे।
Raipur City News : रायपुर। केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार वन्य जीव के संरक्षण संवर्धन के लिए प्रयास कर रही है। प्रकृति के वन्य जीव का संरक्षण करना विकास करना यह एक बड़ा कार्य है। कुछ चुनौतियां भी हमारे सामने है। टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। फॉरेस्ट ऑफिसर के व्हाट्सएप ग्रुप भी समस्या का समाधान करने के लिए बनाया गया है।
Raipur City News : वहीं बैठक को लेकर केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने स्टीयरिंग कमेटी की बैठक को लेकर कहा कि वन्यजीवों के संरक्षण संवर्धन को गंभीरता से चर्चा की जाएगी। मानव हाथी द्वंद रोकथाम हाथियों से होने वाले जन धन की हानि के बेहतर प्रबंधन को लेकर होगी चर्चा।
Raipur City News : उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनजाति संस्कृति जनजाति गौरव ऐतिहासिक सामाजिक परंपरा सभी वर्गों के विकास के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। हमारी राज्य सरकार साय सरकार के नेतृत्व में बहुत विकास के कार्य हो रहे हैं, पहले 5 साल छत्तीसगढ़ में दुख कष्ट एक निरंकुशवाद एक भ्रष्ट शासन को हमने देखा है, जनता उसको देख चुकी है।

