Create your Account
Raipur City News : भारतीय युवा कांग्रेस नेता के घर के बाहर खड़ी दो कारें राख, पेट्रोल डालकर आगजनी की आशंका
Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर में देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से जुड़े यूथ कांग्रेस नेता विनोद कश्यप उर्फ भक्कू के घर के बाहर खड़ी दो कारों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने दोनों वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया और वे पूरी तरह जलकर खाक हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अज्ञात उपद्रवियों ने कारों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की आशंका जताई है। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के लोगों को घरों से बाहर निकलना पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना के बाद विनोद कश्यप ने इसे पुलिस की गंभीर लापरवाही बताते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।
उन्होंने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कार्यकर्ताओं से डीडीनगर थाने पहुंचकर विरोध दर्ज कराने का आह्वान किया गया है। इधर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. West Asia Crisis: पश्चिम एशिया संकट का असर, दिल्ली एयरपोर्ट पर 80 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द
- 2. UP News : 200 करोड़ के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन, CM योगी बोले- जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देना सरकार की जिम्मेदारी
- 3. CG News : पूर्व गृह मंत्री के बेटे की फिर बढ़ी मुश्किलें, एक और केस दर्ज, नशे में पुलिस से अभद्रता का आरोप
- 4. Harish Rana: एम्स में शुरू हुई इच्छामृत्यु की प्रक्रिया, 13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा, लाइफ सपोर्ट के दो पाइप हटे
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

