Create your Account
Raipur City News : कोर्ट से पेशी के दौरान फरार हुए दो आरोपी, हत्या के प्रयास के मामले में थे विचाराधीन
Raipur City News : रायपुर। राजधानी के कोर्ट परिसर से पेशी के दौरान दो आरोपियों के फरार होने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। दोनों आरोपी हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर धाराओं के मामलों में विचाराधीन थे और उन्हें पेशी के लिए लाया गया था।
घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, राजेश मारकण्डेय और तुलाराम मारकण्डेय को पेशी के लिए कोर्ट लाया गया था। इसी दौरान वे मोहर्रिर की अभिरक्षा से निकलकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 262 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा में हुई चूक की भी जांच की जाएगी और जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : निर्माणाधीन मंदिर का गुमंद गिरा, मलबे में दबने से तीन बच्चियों की मौत, सात घायल
- 2. CG News : सिरपुर बनेगा अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन हब, विकसित होगा विश्वस्तरीय टूरिस्ट कॉरिडोर
- 3. Indian Railways: रेलवे में बड़ा बदलाव: पुराने दो-लाइट सिग्नल हटाकर लगाए जाएंगे तीन-लाइट वाले आधुनिक सिग्नल, सुरक्षित होगी यात्रा
- 4. T20 WC 2026: टी20 विश्वकप 2026 में भी BCCI की सख्ती बरकरार, परिवारों को साथ नहीं रख सकेंगे इंडियन प्लेयर्स
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

