Create your Account
Harshit Rana Injury Update : T20 World Cup 2026 से बाहर हुए हर्षित राणा के घुटने की हुई सर्जरी, अस्पताल से शेयर किया फोटो
Harshit Rana : नई दिल्ली। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज हर्षित राणा के फैंस के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। उनके घुटने की सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी हो गई है। हर्षित ने खुद अस्पताल से अपनी तस्वीर साझा कर इस बात की जानकारी दी और बताया कि अब उनका पूरा ध्यान दो चीजों पर रहेगा, पहला, पूरी तरह फिट होकर वापसी करना और दूसरा, दोबारा टीम इंडिया की जर्सी पहनना।
Harshit Rana : टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए प्रैक्टिस मैच के दौरान हर्षित के घुटने की चोट सामने आई थी। गेंदबाजी करते समय वह अपने रनअप में असहज दिखे और दर्द से जूझते नजर आए। उन्होंने सिर्फ एक ओवर फेंका, जिसमें दो बार रनअप के दौरान रुकना पड़ा। उनकी हालत देखकर टीम मैनेजमेंट ने एहतियातन उन्हें मैच से बाहर कर दिया।
Harshit Rana : बाद में साफ हो गया कि चोट गंभीर है और हर्षित को पूरे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ेगा। उनकी जगह मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल किया गया।
Harshit Rana : चोट से पहले हर्षित राणा शानदार लय में थे। वह गेंद से तो प्रभावी प्रदर्शन कर ही रहे थे, साथ ही निचले क्रम में बल्ले से भी उपयोगी योगदान दे रहे थे। ऐसे समय में उनका बाहर होना टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका साबित हुआ।
Harshit Rana : सर्जरी के बाद हर्षित ने साफ संकेत दे दिया है कि वह मजबूती के साथ वापसी करना चाहते हैं। फिलहाल उनका पूरा फोकस रिहैब और रिकवरी पर है। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा, तो जल्द ही वह फिर से मैदान पर अपनी रफ्तार से बल्लेबाजों को चुनौती देते नजर आ सकते हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Raghav Chadha : आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा के डिप्टी लीडर पद से हटाया, अशोक मित्तल लेंगे जगह
- 2. Raipur City Crime : दोहरा हत्याकांड से फैली सनसनी, पूर्व पुलिसकर्मी ने पत्नी और सौतेली बेटी को कुल्हाड़ी से काटा, खुद पहुंचा थाने
- 3. NASA's Artemis-2 Mission Launched: नासा का आर्टेमिस-2 मिशन लॉन्च, 54 साल बाद चांद के सफर पर रवाना 4 अंतरिक्ष यात्री, ये है मिशन का लक्ष्य
- 4. MP High Court का बड़ा फैसला : दूसरे राज्य के OBC प्रमाण-पत्र पर मध्य प्रदेश में नहीं मिलेगा आरक्षण
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

