Breaking News
:

Sex Racket: भिलाई पावर हाउस बस स्टैंड के होटल छाया इन में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस रेड में होटल संचालक, दलाल समेत 3 गिरफ्तार

भिलाई। Sex Racket: दुर्ग जिले के छावनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने देह व्यापार से जुड़े एक संगठित गिरोह का खुलासा करते हुए होटल संचालक और दलाल समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

 भिलाई। Sex Racket: दुर्ग जिले के छावनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने देह व्यापार से जुड़े एक संगठित गिरोह का खुलासा करते हुए होटल संचालक और दलाल समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पावर हाउस बस स्टैंड के पास स्थित होटल छाया इन में की गई, जहां पुलिस ने अचानक छापे मारी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


Sex Racket:  पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह ऑपरेशन DIG विजय अग्रवाल के निर्देश पर अंजाम दिया गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डीएसपी चित्रा वर्मा की अगुवाई में विशेष टीम बनाई गई थी, जिसमें छावनी सीएसपी प्रशांत सिंह पैकरा और थाना स्टाफ के अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल छाया इन में लंबे समय से अवैध देह व्यापार का संचालन किया जा रहा है।


SEX Racket की सूचना पर CSP की रेड


सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने सुनियोजित तरीके से होटल पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान होटल परिसर में संदिग्ध गतिविधियां मिलीं और मौके से देह व्यापार में संलिप्त युवतियों व दलालों को पकड़ा गया। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि होटल संचालक की सहमति और मिलीभगत से यह पूरा नेटवर्क चलाया जा रहा था।


Sex Racket: दलालों की भूमिका ग्राहकों की व्यवस्था करने और युवतियों को होटल तक लाने-ले जाने की थी। छावनी थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम (PITA एक्ट) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us