Create your Account
MP News : कॉलेज छात्रा ने पुलिस लाइन के सरकारी क्वार्टर में लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी
MP News : इंदौर। शहर के एमजी रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत जिला पुलिस लाइन से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक कॉलेज छात्रा ने आत्महत्या कर ली। फर्स्ट ईयर में पढ़ने वाली छात्रा अपने चाचा के साथ पुलिस लाइन स्थित सरकारी क्वार्टर में रह रही थी। देर रात वह अपने कमरे में फंदे पर लटकी मिली, जिससे पूरे परिसर में शोक और सन्नाटा फैल गया।
पुलिस के अनुसार मृतिका की पहचान दुर्गा कनोजे के रूप में हुई है। वह हाल ही में अपने गांव से एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर इंदौर लौटी थी। देर रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में चली गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों ने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल होने पर दुर्गा फांसी के फंदे पर लटकी मिली। मौके पर एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए, हालांकि प्रारंभिक जांच में कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। एमजी रोड थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हैं। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और साथ ही छात्रा के मोबाइल फोन व सोशल मीडिया गतिविधियों की भी जांच की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Stock Market Crash: बिकवाली से गिरा भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,800 अंक टूटा, निफ्टी में 550 अंकों की गिरावट
- 2. CG Accident : तेज रफ्तार हाईवा ने महिला को कुचला, मौके पर मौत, मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों किया चक्काजाम
- 3. चुनाव से पहले दीदी ने बरसाई ममता, महिला वोटर को लुभाने खोला लक्ष्मी भंडारा, देखें TMC Manifesto में और क्या-क्या वादा
- 4. Puducherry Assembly Elections: पुदुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, देखें किसी मिली कहां की सीट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

