Breaking News
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
Share Market: शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 558 अंक टूटा, आईटी शेयरों में भारी बिकवाली, जानिए निफ़्टी का हाल
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। एआई से जुड़ी चिंताओं और अमेरिकी फेड द्वारा ब्याज दर कटौती की उम्मीदों में कमी के बीच आईटी सेक्टर में भारी बिकवाली देखी गई। बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्स 558.72 अंक यानी 0.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,674.92 पर बंद हुआ। दिन के दौरान यह 716.97 अंक तक नीचे चला गया था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 146.65 अंक या 0.57 प्रतिशत गिरकर 25,807.20 पर बंद हुआ।
Share Market: सेंसेक्स की गिरावट में आईटी कंपनियों का बड़ा योगदान रहा। टेक महिंद्रा, इंफोसिस और टीसीएस के शेयर लगभग 6 प्रतिशत तक टूटे। एचसीएल टेक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, इंडिगो, कोटक बैंक और अदानी पोर्ट्स भी लाल निशान में रहे। वहीं, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, ट्रेंट, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एसबीआई, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, टाइटन, एलएंडटी, भारती एयरटेल और टाटा स्टील जैसे शेयरों में खरीदारी देखी गई।
Share Market: क्षेत्रीय सूचकांकों में आईटी इंडेक्स सबसे ज्यादा 5.29 प्रतिशत और फोकस्ड आईटी 5.40 प्रतिशत टूटा। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के विनोद नायर ने कहा कि एआई व्यवधानों से आईटी सेक्टर के पारंपरिक मॉडल पर खतरा मंडरा रहा है। अमेरिकी रोजगार आंकड़ों और भू-राजनीतिक तनाव ने भी निवेशकों का मनोबल गिराया। एशियाई बाजारों में ज्यादातर तेजी रही, जबकि यूरोपीय बाजार मध्य सत्र में हरे निशान पर थे। ब्रेंट क्रूड 69.21 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। बुधवार को विदेशी निवेशकों ने 943.81 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम, 2 मार्च को कृषि कैबिनेट में मिलेगी होली की सौगात
- 2. IPS Anshika Verma-KK Bishnoi Marriage: यूपी के 2 IPS अफसर रचाएंगे शादी: वायरल हुआ अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई का वेडिंग कार्ड, यहां लेंगे 7 फेरे
- 3. IPL in Raipur: 13 साल बाद रायपुर में फिर गूंजेगी आईपीएल की धूम: आरसीबी बेचेगी पूरे 65 हजार टिकट, इस बार फ्री टिकट नहीं
- 4. India Navy Middle East conflict: मिडिल ईस्ट में महाजंग के बीच ओमान की खाड़ी में भारत ने उतारी वारशिप, आईएनएस सूरत तैनात, अलर्ट मोड में इंडियन नेवी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

