Breaking News
:

SA vs AFG: दो सुपर ओवर का रोमांच: साउथ अफ्रीका ने 4 रन से जीता मुकाबला, आखिरी गेंद तक लड़ा अफगानिस्तान

SA vs AFG

SA vs AFG: नई दिल्ली आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 13वें मुकाबले में दर्शकों को जबरदस्त रोमांच देखने को मिला, जहां साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला दो सुपर ओवर तक पहुंच गया। अंततः दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे सुपर ओवर में 4 रन से जीत दर्ज कर लगातार दूसरी सफलता हासिल की, जबकि अफगानिस्तान इतिहास रचने से बस एक कदम दूर रह गया। मैच में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए।


SA vs AFG: शुरुआत टीम की खराब रही और कप्तान एडन मार्करम महज 5 रन बनाकर फजलहक फारुखी का शिकार बने। इसके बाद क्विंटन डी कॉक और रयान रिकल्टन ने पारी को संभालते हुए दूसरे विकेट के लिए 61 गेंदों पर 114 रन की शानदार साझेदारी की। डी कॉक ने 41 गेंदों में 59 रन (3 छक्के, 5 चौके) बनाए, जबकि रिकल्टन ने 28 गेंदों पर 61 रन (4 छक्के, 5 चौके) की तूफानी पारी खेली। राशिद खान ने एक ही ओवर में दोनों को आउट कर मैच में अफगानिस्तान की वापसी कराई। आखिरी ओवरों में डेविड मिलर (20 रन, 15 गेंद) और मार्को जानसेन (16 रन, 7 गेंद) की तेज बल्लेबाजी से टीम 187 तक पहुंची।


SA vs AFG: अफगानिस्तान की ओर से अजमतुल्ला ओमरजई ने 3 विकेट, राशिद खान ने 2 और फारुखी ने 1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान ने भी 187 रन बनाकर मैच टाई कर दिया। इसके बाद पहला सुपर ओवर खेला गया, जिसमें अफगानिस्तान ने 17 रन बनाए और जवाब में साउथ अफ्रीका ने भी 17 रन बनाकर मुकाबले को फिर बराबरी पर ला दिया। दूसरे सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 23 रन जड़ दिए। जवाब में अफगानिस्तान 19 रन ही बना सका और 4 रन से मुकाबला हार गया।


SA vs AFG: यह मैच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सबसे रोमांचक मुकाबलों में गिना जाएगा, जहां अफगानिस्तान ने मजबूत दक्षिण अफ्रीकी टीम को कड़ी टक्कर दी, लेकिन अंत में किस्मत और अनुभव साउथ अफ्रीका के पक्ष में रहा।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us