Create your Account
CG Crime : संतान न होने के विवाद में पति बना कातिल, फावड़े से की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
CG Crime : कोरबा। कटघोरा थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां संतान न होने और चरित्र पर शक के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी किसान ने फावड़े से हमला कर पत्नी की जान ले ली और वारदात के बाद फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने बाद में गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, ढेलवाडीह गायत्री बस्ती निवासी तुलसी यादव (37) की शादी करीब 18 साल पहले रंजना यादव (35) से हुई थी। इतने वर्षों बाद भी संतान न होने को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। साथ ही आरोपी पत्नी के चरित्र पर भी संदेह करता था, जिससे घरेलू कलह बढ़ती चली गई।
घटना वाले दिन रंजना यादव मेला देखकर मायके से लौटी थी। रविवार शाम पति-पत्नी के बीच पुरानी बातों को लेकर फिर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया। गुस्से में आकर तुलसी यादव ने फावड़े से पत्नी के सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल रंजना जमीन पर गिर पड़ी, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया।
परिजनों ने घायल अवस्था में रंजना को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
Related Posts
More News:
- 1. NASA's Artemis-2 Mission Launched: नासा का आर्टेमिस-2 मिशन लॉन्च, 54 साल बाद चांद के सफर पर रवाना 4 अंतरिक्ष यात्री, ये है मिशन का लक्ष्य
- 2. MP News : भोपाल के आसपास घूमना हुआ महंगा, NHAI ने बढ़ाए मंथली पास के दाम, जानें आपके जेब में कितना पड़ेगा असर
- 3. Chhattisgarh Registry Cheap: छत्तीसगढ़ में आज से रजिस्ट्री सस्ती, टोल महंगा, प्लास्टिक बोतल में बिकेगी शराब, जानें क्या क्या हुए बदलाव
- 4. UP में अब कोई माफिया नहीं…, असम में गरजे CM योगी, बोले- घुसपैठ और जमीन कब्जे पर सिर्फ NDA रोक लगा सकती है
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

