Create your Account
Shivrinarayan Accident: शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा, आकाश झूला टूटने से महिला समेत 6 घायल, 2 की हालत नाजुक
शिवरीनारायण। Shivrinarayan Accident: छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध शिवरीनारायण मेले में मंगलवार को आकाश झूला अचानक टूट गया। झूला टूटते ही उस पर सवार छह लोग नीचे गिर पड़े, जिससे पूरे मेले में हड़कंप मच गया। इस दुर्घटना में दो युवतियां और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि तीन अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल दोनों युवतियों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
Shivrinarayan Accident: घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद लोग और प्रशासन हरकत में आए और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार, घायल युवतियां मलदा गांव की निवासी हैं, जो शिवरीनारायण मेला घूमने आई थीं। घायलों में चंद्रकांता कश्यप और भूमिका कश्यप के नाम सामने आए हैं। फिलहाल हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. NASA's Artemis-2 Mission Launched: नासा का आर्टेमिस-2 मिशन लॉन्च, 54 साल बाद चांद के सफर पर रवाना 4 अंतरिक्ष यात्री, ये है मिशन का लक्ष्य
- 2. Electricity Bill Hike: गर्मी में लगेगा बिजली झटका, अगले सप्ताह बढ़ेंगी दरें, घरेलू उपभोक्ताओं से घाटे की भरपाई!
- 3. CG News : पोटाकेबिन आवासीय विद्यालय में अव्यवस्थाओं पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, अधीक्षक और सहायक अधीक्षक निलंबित
- 4. BJP Kerala Manifesto 2026: केरल में भाजपा का ‘संकल्प पत्र’ जारी, महिलाओं को 2500 रुपए मासिक सहायता, मुफ्त गैस सिलेंडर और हाई-स्पीड रेल, देखें वादों का पिटारा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

