Create your Account
Crime News : लॉ कॉलेज में मर्डर फिर सुसाइड, आरोपी छात्र ने छात्रा को गोली मारकर खुद को किया शूट
- Rohit banchhor
- 09 Feb, 2026
घटना से कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई और छात्र-छात्राओं में भय का माहौल बन गया।
Crime News : तरन तारन। पंजाब के तरन तारन जिले में सोमवार को शिक्षा के मंदिर को दहला देने वाली वारदात सामने आई। गांव उसमा स्थित माई भागो लॉ कॉलेज में क्लास शुरू होते ही एक छात्र ने अपनी ही सहपाठी छात्रा को गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई और छात्र-छात्राओं में भय का माहौल बन गया।
मृत छात्रा की पहचान संदीप कौर, निवासी नौशहरा पन्नुआ के रूप में हुई है, जबकि आरोपी छात्र प्रिंस राज, निवासी गांव मलियां बताया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों और सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, प्रिंस राज क्लासरूम में दाखिल हुआ, बेहद करीब से संदीप कौर के सिर में गोली मारी और कुछ ही सेकंड बाद पिस्टल दोबारा लोड कर खुद को भी गोली मार ली। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
#BREAKING A young man shot dead a student of Law College in Usma village of Tarn Taran and then committed suicide by shooting himself
woman has been identified as Sandeep Kaur, and the man as Prince Raj, a resident of Mallian village in Tarn Taran.#PunjabPolice #Tarntaran pic.twitter.com/XReXMWWRul
DSP जगबीर सिंह ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हर पहलू से जांच की जा रही है। इस घटना ने कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि छात्र हथियार लेकर कॉलेज परिसर के भीतर कैसे पहुंचा। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वारदात के पीछे एकतरफा प्रेम, निजी विवाद या कोई अन्य कारण था। परिजनों, सहपाठियों और कॉलेज स्टाफ से पूछताछ जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. 8th Pay Commission: 18,000 से सीधे 34,560! केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी में आया बड़ा अपडेट
- 2. Mosque Wall Collapsed: जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद की दीवार गिरी, 19 लोग मलबे में दबे; रेस्क्यू जारी
- 3. India LPG Crisis इधर पीएम की हाईलेवल मीटिंग... उधर अमेरिका से LPG, रूस से क्रूड लेकर भारत पहुंचा शिप
- 4. CG News : पेट्रोल-डीजल सस्ता, केंद्र के बड़े फैसले पर CM साय ने जताया आभार, कहा- जनता को मिलेगी सीधी राहत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

