Create your Account
CG News : दीवार फांदकर घर में घुसा सिरफिरा युवक, पूरे परिवार पर किया जानलेवा हमला
CG News : दुर्ग। भिलाई नगर के सेक्टर-8 इलाके में देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक सिरफिरे युवक ने दीवार फांदकर एक घर में घुसकर खाना खा रहे परिवार पर धारदार रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हुए इस जानलेवा हमले में परिवार के मुखिया सहित उनकी दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि बीच-बचाव करने आई मां का हाथ फ्रैक्चर हो गया।
बताया जा रहा है कि हमलावर ने बिना किसी पूर्व विवाद के सीधे घर में घुसकर हमला शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसी दौरान घायल मां ने साहस दिखाते हुए आरोपी से हथियार छीन लिया, जिससे उसकी जान बच सकी। पड़ोसियों ने तुरंत युवक को काबू में कर पुलिस के हवाले कर दिया।
सूचना मिलते ही भिलाई नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज जारी है। घायल बेटियों में एक डॉक्टर और दूसरी सॉफ्टवेयर इंजीनियर बताई जा रही हैं। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
More News:
- 1. CSVTU PhD fee scam case: सीएसवीटीयू में पीएचडी फीस घोटाला, कर्मचारी गिरफ्तार, फर्जी रसीदें देकर 9.44 लाख की ठगी, नेवई पुलिस ने भेजा जेल
- 2. Kawasi Lakhma Released : शराब घोटाला मामले में जेल से रिहा हुए पूर्व मंत्री कवासी लखमा, समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत
- 3. CG Accident : रौनी घाटी में भीषण सड़क हादसा, हाईवा-बस की टक्कर में दर्जनों यात्री घायल
- 4. India-Us Tariff: ट्रंप ने 25% टैरिफ हटाने के फैसले पर किए हस्ताक्षर, सामने आया India-Us ट्रेड डील का फ्रेमवर्क, किन चीजों पर बनी बात
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

